
tanushree dutta reveal cosmetic surgury truth in industry
इन दिनों तनुश्री दत्ता एक्टर नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाने के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। लगातार एक्ट्रेस इंडस्ट्री से जुड़े कड़वे सच लोगों के सामने ला रही हैं। हाल में तनुश्री ने एक और बेबाक बयान दिया है। कई सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद अब हाल में एक इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि बी-टाउन एक्ट्रेस ने उन्हें कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की सलाह दी थी।
जी हां, एक्ट्रेस ने कहा,' एक एक्ट्रेस जिन्होंने खुद ढेरों सर्जरी कराई हैं। वे दूसरों को भी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने मुझे ब्रेस्ट सर्जरी कराने की सलाह दी थी। लेकिन मैंने उनकी इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। फिल्म इंडस्ट्री में लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठाना चाहते हैं।
वह बॉलीवुड एक्ट्रेस दूसरों को सर्जरी कराने के लिए मनाती थी क्योंकि उनकी सर्जरी खराब हुई थी। वे दूसरों की मदद करने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करती थी।'
इसके अलावा तनुश्री ने कुबूला कि वे अपने दांतों की सर्जरी करा चुकी हैं। उन्होंने अपने दांतों को सर्जरी के जरिए सही करवाया है। इंडिया टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तनुश्री ने कहा,' मैं अपने दांतों को लेकर हमेशा ही असहज महसूस करती थी। बस यही एक समय था जब मैंने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है।'
Updated on:
27 Sep 2018, 11:51 AM IST
Published on:
27 Sep 2018, 11:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.