5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप- करना चाहते थे इंटीमेट सीन,गणेश आचार्य का पलटवार

उन्होंने आरोप लगाए कि वह अभिनेत्रियों को सेट पर पीटते भी रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 27 Sep 2018, 3:16 AM IST

Tanushree Dutta

Tanushree Dutta

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने फेमस एक्टर नाना पाटेकर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं कि सभी दंग रह गए हैंं। तनुश्री ने एक इंटरव्यू में अभिनेता पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने साक्षात्कार में कहा कि इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का रवैया कैसा है। उन्होंने आरोप लगाए कि वह अभिनेत्रियों को सेट पर पीटते भी रहे हैं।

10 साल पुराने वाकये का किया जिक्र:
तनुश्री ने जूम टीवी को दिए एक साक्षात्कार में नाना पाटेकर पर ये आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने #Metoo कैंपेन के तहत अपनी आपबीती बयां की है। तनुश्री ने 10 साल पुरानी एक फिल्म के दौरान के किस्से का जिक्र किय। उन्होंने कहा कि 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने मेरी बांह पकड़कर जबरदस्ती खींचा।

इंटीमेट सीन करना चाहत थे:
तनुश्री ने इंटरव्यू में बताया कि 'नाना पाटेकर सेट पर मेरे साथ इंटीमेट सीक्‍वेंस करना चाहते थे। जबकि स्क्रिप्ट या कॉन्ट्रैक्ट में इस तरह का कोई सीन नहीं था। उसने मेरी बांह पकड़ी और धक्‍का दिया। ये सब गाने का हिस्‍सा नहीं था, लेकिन फिर भी उसने ये सब किया।'

निर्देशक और प्रोड्यूसर ने भी नहीं की मदद:
अभिनेत्री का कहना है कि नाना पाटेकर के इस तरह के बर्ताव के बारे में फिल्म के कोरियेाग्राफर गणेश आचार्य, डायरेक्‍टर राकेश सारंग और प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी सब इस बात से वाकिफ थे लेकिन उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं तनुश्री ने नाना पर कुछ गुंडो के जरिए उनकी कार पर हमला करवाने की बात भी कही।

CINTAA में दर्ज करवाई थी शिकायत:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तनुश्री ने इस बारे में वर्ष 2008 में CINTAA में नाना पाटेकर के खि‍लाफ उनकी प्रोपर्टी और ख्याति को नुकसान पहुंचाने की शि‍कायत भी दर्ज करवाई थी।

क्या कहा था नाना पाटेकर ने:
वर्ष 2008 में नाना पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री के आरोपों के जवाब में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, 'तनुश्री मेरी बेटी की उम्र की हैं, वह इस तरह की बातें क्यों कर रही हैं मैं नहीं जानता। मुझे इंडस्ट्री में 35 साल हो जाएंगे काम करते हुए, लेकिन किसी ने भी कभी मेरे पर इस तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।'

अभी तक नहीं आया कोई रिएक्शन:
अब तनुश्री ने 10 साल बाद फिर से नाना पाटेकर पर आरोप लगाए हैं लेकिन फिलहाल नाना पाटेकर की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि तनुश्री के आरोपों को आचार्य ने खारिज करते हुए कहा, 'सबसे पहले तो यह कि ये काफी पुराना वाकया है, इसलिए मुझे ठीक से सब कुछ याद नहीं। लेकिन ये डुअल सॉन्‍ग था, जहां तक मुझे याद है उस दिन कुछ हुआ था, जिसके कारण शूटिंग तीन घंटे तक रुकी रही थी। कुछ मिसअंडरस्‍टैंडिंग हुई थी। लेकिन मैं ये कह सकता हूं कि ये सब गलत बयान है कि नाना ने पॉलिटिकल पार्टी के लोग बुलाए थे। ऐसा नहीं हुआ।'

नाना स्वीट पर्सन आचार्य

आचार्य ने उस बात का भी खंडन किया कि ये सोलो सॉन्‍ग था और नाना इसमें जबर्दस्‍ती आना चाहते थ। आचार्य ने कहा कि ये शुरू से ही डुअल सॉन्‍ग था। नाना इसका हिस्‍सा थे। उन्‍होंने कहा तनुश्री गलत बोल रही हैं कि उनके कारण उन्‍हें फिल्‍म में काम मिला। आचार्य ने कहा, नाना स्‍वीट पर्सन हैं। वे ऐसा नहीं कर सकते। वे दूसरों की मदद करते हैं और ऐसे कई कलाकार हैं, जिनकी मदद के लिए नाना आगे आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन