6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालों बाद अलग हुए तारा सुतारिया और आदर जैन, कपल का हुआ ब्रेकअप!

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी प्रोफेशमल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले इनका नाम रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन (Aadar Jain) संग जुड़ा था, लेकिन अब खबर आ रही हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jan 03, 2023

tara sutaria

tara sutaria

एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों अदाकारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि तारा का अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदर जैन से ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। खबर है कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।

ब्रेकअप के बाद ये कपल एक अच्छे दोस्त की तरह अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे हैं। तारा कपूर फैमिली के साथ हर छोटे बड़े फंक्शन में शामिल हुआ करती थीं। लेकिन काफी लंबे समय से उन्हें आदर के साथ नहीं देखा गया, जिसके बाद ये कयास लगने शुरू हो गए।

आदर जैन और तारा सुतारिया की पहली मुलाकात 2018 में एक दिवाली पार्टी में हुई थी। यह कपल अपने एक कॉमन फ्रैंड के जरिए मिला था, जिसके बाद से ही वो ज्यादातर समय एक साथ बिताने लगे थे।

यह भी पढ़ें- ब्लैक आउटफिट में विद्या बालन ने दिखाईं हॉट अदाएं

करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद यह दोनों अलग हो गए हैं। इस खबर से फैंस को झटका लगा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया हाल ही में फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आई थीं। हालांकि ये पिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी और फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'अपूर्वा' में दिखने वाली हैं।