
tara sutaria aadar jain
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री तारा सुतारिया अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदर जैन के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने जा रही हैं। 'मरजावां' एक्ट्रेस करीना कपूर के कजिन भाई आदर जैन इन दिनों लंदन में अपनी वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों ने अपना क्रिसमस भी साथ यहां ही मनाया है। एक्ट्रेस की वैकेशन की तस्वीरें सामने आई है। आदर ने तारा की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब मैं तुम्हारे साथ होता हूं। इसको रीशेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, हमेशा तुम्हारे साथ।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आदर जैन के भाई आदर्श जैन की रोका सेरेमनी में भी तारा सुतारिया को स्पॉट किया गया था। आदर ने तारा का इस सेरेमनी में गले लगाकर बेहतरीन तरीके से स्वागत किया था। इस सेरेमनी में तारा और आदर की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान तारा ने बताया था कि आदर उनके अच्छे दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद हाल ही में तारा फिल्म 'मरजावां' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख अहम किरदारों में नजर आए थे।
Published on:
30 Dec 2019 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
