
बीते शुक्रवार को शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ-साथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हांलाकि रजनीकांत की मूवी अभी और भाषाओं में नहीं रिलीज हो पाई है। वहीं TBMAUJ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Day 2 Box Office Collection)
शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसने रिलीज वाले दिन ही 6 करोड़ 7 लाख रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्मों की कमाई बताने वाली वेबसाइट Sacnilk की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (BoxOffice) पर शनिवार को 9 करोड़ 50 लाख रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया है। इसके साथ अब इसकी अभी तक की कुल कमाई 16.20 करोड़ रुपये हो चुकी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि रविवार को मूवी की कमाई का ग्राफ और ऊपर जा सकता है।
75 करोड़ की है लागत ( TBMAUJ Cost)
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये है और अगर इसी रफ्तार से मूवी का बिजनेस बढ़ता रहेगा तो दो हफ्तों में मूवी अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में आ जाएगी। लेकिन इसके लिए शाहिद कपूर की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना होगा।
यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर ने उड़ाया वैलेंटाइन डे का मजाक, बताया ‘निब्बा-निब्बी’ का त्यौहार
Published on:
11 Feb 2024 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
