11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रद्धा कपूर ने उड़ाया वैलेंटाइन डे का मजाक, बताया ‘निब्बा-निब्बी’ का त्यौहार

श्रद्धा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए वैलेंटाइन डे (Valentine Day) का मज़ाक उड़ाया है। श्रद्धा ने कमेंट करते हुए इसे निब्बा-निब्बी का त्यौहार कह दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Prateek Pandey

•

Feb 10, 2024

shraddha_kapoor_statement_on_valentines_day.jpg

श्रद्धा कपूर फैंस के साथ अच्छा-खासा मजाक करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके फिर से सनसनी फैला दी है। आइए जानते हैं श्रद्धा ने क्या कहा।


बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और ग्लैमर के लिए पहचानी जाती हैं। श्रद्धा अक्सर फैंस का दिल बहलाने के लिए अलग-अलग पोस्ट करती रहती हैं। इसी सिलसिले में श्रद्धा ने वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को लेकर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इसे निब्बा-निब्बी (Nibba-Nibbi) का त्यौहार बोला।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर उन कपल्स की मजाकिया अंदाज में चुटकी ली जो वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर की इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस ने तगड़ा रिएक्शन दिया है। लेकिन दूसरी तरफ इससे कुछ वैलेंटाइन मनाने वाले कपल्स दुखी भी हो सकते हैं।

शेयर किया वीडियो और लिखा कैप्शन
श्रद्धा कपूर ने हाल ही में वैलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया हैंडल से इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग के साथ एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में श्रद्धा दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह अपने डॉग के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं और इसके बाद वो चुटकी लेती हैं, 'अगर आपको किस्सी ऑन डिमांड नहीं मिल रही तो आप लाइफ में कुछ गलत कर रहे हो।' इसके बाद एक्ट्रेस ने कैप्शन डाल कर पूंछा, 'आज कौन सा दिन मना रहे हैं निब्बा-निब्बी ???’

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग