3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खूंखार है The Bluff! एक्ट्रेस ने पार की हिंसा की हर हद, देखें

Priyanka Chopra The Bluff Release Date: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्म 'द ब्लफ' में हिंसा की हर हद पार कर दी है, जो दर्शकों के लिए एक नया और सॉकिंग फिल दे रही है।

2 min read
Google source verification
'द ब्लफ'

फिल्म- 'द ब्लफ' (सोर्स: X @MissMalini)

Priyanka Chopra The Bluff Release Date: दुनिया के सबसे पॉपुलर अवॉर्ड शो की ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने आप को साबित करने के लिए तैयार हैं। बता दें, उन्हें 'देसी गर्ल' के साथ-साथ 'एक्शन क्वीन' भी कहा जाता है और अब उनकी मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) का पहला ऑफिशियल ट्रेलर बुधवार शाम को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि पूरी फिल्म प्रियंका के कंधों पर टिकी है और उन्होंने इसमें अपने करियर का सबसे हिंसक और पावरफुल लुक दिखाया है।

एक्ट्रेस ने पार की हिंसा की हर हद, देखें

फिल्म 'द ब्लफ' की कहानी 19वीं सदी के अंत में कैरिबियन आइलैंड्स (खासकर केमन आइलैंड्स) पर बेस्ड है। प्रियंका फिल्म में एर्सेल 'ब्लडी मैरी' बोदेन का रोल निभा रही हैं, जो एक पूर्व समुद्री डाकू के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एर्सेल अब अपने पति और बच्चों के साथ एक शांत जीवन जी रही है, लेकिन उसका अतीत उसका पीछा कभी नहीं छोड़ता और उनका पुराना कैप्टन (कार्ल अर्बन) उससे बदला लेने के लिए वापस लौट आता है, जिसे कभी एर्सेल ने धोखा दिया था।

बता दें, फिल्म का ट्रेलर खून-खराबे और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीन्स से भरा हुआ है और अब फैंस इसकी तुलना हालिया फिल्म 'धुरंधर' के उन हिंसक सीन से कर रहे हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों की सांसें थम गई थीं। प्रियंका को इसमें बेहद तेज-तर्रार और हिंसक दिखाया गया है। वो ना केवल लात-घूंसों से लड़ रही हैं, बल्कि तलवारबाजी और चाकू चलाने में भी दुश्मनों पर भारी पड़ रही हैं। ये कोई आम 'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' जैसी दिलचस्प फिल्म नहीं है, बल्कि एक 'आर-रेटेड' डार्क थ्रिलर है।

फैंस की रिएक्शन की बाढ़ आ गई

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर ट्रेलर वायरल होते ही फैंस की रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। प्रियंका के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने उनकी तुलना 'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' यानी अक्षय खन्ना से कर दी है। तो वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा, "प्रियंका चोपड़ा के सालों के हार्ड वर्क और धैर्य का फल अब उन्हें हॉलीवुड में लीड हीरो के तौर पर मिल रहा है।" बता दें, इस फिल्म का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है, जबकि इसे 'एवेंजर्स' जैसी फिल्में बनाने वाले फेमस रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। खास बात ये है कि प्रियंका चोपड़ा खुद भी इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं, जो हॉलीवुड में उनकी बतौर निर्माता पहली फिल्म बताई जा रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ कार्ल अर्बन (विलेन), टेमुएरा मॉरिसन और इस्माइल क्रूज कोर्डोवा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, "ये कहानी खून से लथपथ रेत के साथ ही खत्म होगी।" फैंस को इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि 'द ब्लफ' 25 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। प्रियंका का ये दमदार लुक निश्चित रूप से हॉलीवुड में भारतीय कलाकारों का कद और बढ़ाने वाला है।

Story Loader