सुबह से ही कपूर फैमिली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इसकी वजह भी सामने आ गई है। दरअसल राज कपूर की 100वीं जयंती के मौके पर पूरा कपूर परिवार मुंबई के कलीना प्राइवेट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सैफ अली खान, करीना कपूर, नीतू कपूर से लेकर करिश्मा कपूर नजर आए।
रिपोर्ट्स की मानें तो सभी फैमिली मेंबर राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इनविटेशन देने के लिए पहुंचे। कपूर परिवार, राज कपूर की 100वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। इस (ट्रिब्यूट) के लिए कार्यक्रम की डेट भी फिक्स हो गई है। 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 40 शहरों और 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की फिल्में दिखाई जाएंगी।
बता दें राज कपूर भारतीय सिनेमा के पहले शोमैन भी माने जाते हैं, ने अपनी बेहतरीन फिल्मों जैसे मेरा नाम जोकर, हिना, सपनों का सौदागर और संगम से दर्शकों का दिल जीता था।
यह भी पढ़ें: सीएम ‘Bhajan Lal’ पर भड़के ‘Sonu Nigam’, बोले-आप आया मत करो, देखें Video