
टीवी की दुनिया में राज करने के बाद एक्ट्रेस से राजनेता बनी स्मृति ईरानी फिर से एक बार सुर्खियों में हैं।कपिल शर्मा शो के गार्ड से स्मृति ईरानी के नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों चर्चा था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी किताब के प्रमोशन के लिए शो पर आने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उनका एपिसोड आना फिलहाल कैंसिल हो गया है। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी जब गेट पर पहुंचीं तो गार्ड उन्हें पहचान नहीं पाया। स्मृति ईरानी के ड्राइवर को गार्ड ने गेट पर रोक लिया और अंदर जाने से मना कर दिया। खबर के अनुसार मंत्री के ड्राइवर और गेटकीपर के बीच काफी बहस हुई लेकिन बात नहीं बनी। उसके बाद नाराज केंद्रीय मंत्री बिना शूटिंग के ही वापस लौट गईं।
मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री जब शूटिंग के लिए एंट्रेंस गेट पर पहुंचीं तो वहां के सिक्योरिटी गार्ड अन्ना उन्हें पहचान नहीं पाया। स्मृति ने उसे बताया कि उन्हें सेट पर एपिसोड की शूटिंग के लिए इनवाइट किया गया है, वे शो की स्पेशल गेस्ट हैं। इस पर गार्ड ने कहा, ‘हमें कोई आदेश नहीं मिला है, सॉरी मैडम आप अंदर नहीं जा सकतीं।’स्मृति काफी देर तक गार्ड को समझाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन गार्ड नहीं माना। तभी जोमैटो का डिलीवरी बॉय आया, वह अंदर कलाकारों के लिए फूड पैकेट की डिलीवरी देने आया था, गार्ड ने उसे बगैर कुछ पूछे जाने दिया।
खबरों के मुताबिक बाद में जब सिक्योरिटी गार्ड को पता चला कि जिस कार को उन्होंने रोकी है वह स्मृति ईरानी है तो वह सेट से निकल गए। इतना ही नहीं उसने फोन भी स्विच ऑफ कर दिया है. वहीं शो की टीम स्मृति ईरानी को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन वह अब तक नहीं मानी हैं।
आपको बता दें कपिल शर्मा के शो पर कई सिलेब्स अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। अपकमिंग एपिसोड में ऐक्ट्रेस मिनिस्टर स्मृति जी आने वाली थी। लेकिन टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल शर्मा और स्मृति ईरानी को इस बारे में पता भी नहीं था। सारा मामला ड्राइवर और गेटकीपर के बीच हुआ। इस वजह से ही शूट कैंसल करना पड़ा।
Updated on:
25 Nov 2021, 6:15 PM IST
Published on:
25 Nov 2021, 6:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.