1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा क्या हुआ कि राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को जड़ दिया था थप्पड़ ?

राजेश खन्ना औऱ संजीव कुमार दोनों ही अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। लेकिन ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे को बिलकुल भी पसंद नहीं करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 25 Nov 2021, 5:41 PM IST

sanjeev.jpg

बॉलीवुड गलियारों से सितारों की खबरें आना आम बात है, ऐसे ही पुराने दौर के कलाकारों की बात करें जैसे कि राजेश खन्ना और संजीव कुमार की, तो दोनों ही अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रह चुके हैं। मगर ये दोनों ही कलाकार एक दूसरे को फूटी आँख नहीं भाते थे या यू कहें एक दूसरे को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। इसके पीछे की वजह रही है एक इश्क की कहानी। असल में राजेश खन्ना और अंजू एक दूसरे से बेइंतेहा मोहब्बत करते थे। वहीं संजीव कुमार को अंजू की दोस्ती राजेश खन्ना के संग बिलकुल भी पसंद नहीं थी। दरअसल, संजीव कुमार रिश्ते में अंजू के मामा लगते थे। कुछ समय बाद समय ने ऐसी करवट ली कि राजेश खन्ना और अंजू का यह रिश्ता टूट गया। अंजू महेंद्रू से रिश्ता टूटा तो राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली।

आप को बता दें कि संजीव कुमार रिश्ते में अंजू के मामा लगते थे। अंजू की मां शांति महेंद्रू, संजीव कुमार की मुंह बोली बहन थीं। वो उन्हें रक्षाबंधन पर राखी भी बांधा करती थीं। दरअसल, शांति महेंद्रू दिग्गज मदन मोहन की सगी बहन थीं और मदन मोहन के संजीव संग बहुत अच्छे रिश्ते थे। अंजू महेंद्रू संजीव को तभी से मामा कहने लगी थीं।

यह भी पढ़ें-अभिषेक बच्चन ने कहा, '' रणवीर को देना चाहिए, शादियों के कपड़े डिजाइन का काम''

डिंपल से शादी करने के बाद भी राजेश खन्ना का रिश्ता अंजू महेंद्रू के साथ में जुड़ा रहा। दोनों का यह रिश्ता संजीव कुमार को बहुत खटकता था। यही वजह रही है कि राजेश खन्ना, संजीव कुमार से बहुत चिढ़ते थे। वहीं संजीव की रोक-टोक के चलते राजेश भी उन्हें पसंद नहीं करते थे।

दोनो एक दूसरे से नफरत करते थे फिर भी दोनों को एक फिल्म में साथ काम करना पड़ा था। फिल्म ‘आपकी कसम’ में राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को फिल्म के एक शॉट के शुटिंग के दौरान जोरदार तमाचा मारा था। उस वक्त सेट पर सब सुन्न हो गए थे। क्योंकि आपसी रंजिश के चलते राजेश खन्ना ने संजीव कुमार को असल में ही चांटा जड़ दिया था। इस घटना के बाद राजेश खन्ना और संजीव कुमार के बीच और कड़वाहट पैदा हो गई। दोनों की मृत्यु तक यह आपसी रंजिश बनी रही।

यह भी पढ़ें-KBC 13 : केबीसी के सेट पर पहुंची अमिताभ बच्चन की नातिन और बेटी, शानदार होगा यह शुक्रवार