बॉलीवुड

The Kerala Story BO Collection : ‘द केरल स्टोरी’ ने 13वें दिन उड़ाया गर्दा, बनी इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

The Kerala Story BO Collection Day 13 : अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के 13वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ें आ चुके हैं। जिसके मुताबिक, ये फिल्म साल 2023 की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की 'पठान' काबिज है, जिसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

2 min read
May 18, 2023

सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) रिलीज से पहले ही काफी विवादों में घिर गई थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई तब कई राजनीतिक पार्टी ने इसे बैन कराने की मांग की। हालांकि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टारर फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री कर दिया गया। विवादों में रहने के बाद भी फिल्म अपनी कमाई से लोगों को चौंका रही है। आज 13वें दिन इसने रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की कमाई के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। साथ ही साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट बन गई है।

'द केरल स्टोरी' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन भी जबरदस्त रहा था। बेशक ये फिल्म काफी विवादों में घिरी हुई है लेकिन दर्शक इसे बेशुमार प्यार दे रहे हैं। इसी के साथ फिल्म टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है। हालांकि पिछले दो दिन से 'द केरल स्टोरी' की कमाई में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अब भी ये अच्छा बिजनेस कर रही है।

अब 'द केरल स्टोरी' की रिलीज के 13वें दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़ें भी आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड्स रिपोर्ट के मुताबिक, अदा शर्मा की फिल्म ने दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 165.94 करोड़ रुपये हो गई है। जिसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि ये जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है।

बता दें कि डायरेक्टर लव रंजन की 'तू झूठी मैं मक्कार' मार्च में रिलीज़ हुई थी। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने लाइफटाइम रन 149.05 करोड़ रुपये पूरा किया था। वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी' के 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करने की संभावना है। इसी के साथ शाहरुख खान की 'पठान' के बाद ये आंकड़ा पार करने वाली ये साल 2023 की दूसरी हिंदी फिल्म बन जाएगी। बता दें कि 'पठान' ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

Published on:
18 May 2023 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर