बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत, 'द साबरमती रिपोर्ट' में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। ये फिल्म धीरज सरना निर्देशित और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा निर्मित है, जिसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा पूरी दुनिया में रिलीज किया जायेगा। ये फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होगी।