
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। अब इस फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आई है। फिल्म के राइटर वी. वीजयेंद्र प्रसाद ने ‘बजरंगी भाईजान 2’ की रिलीज कंफर्म कर दी है।
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘रुसलान’ के इवेंट में ‘बजरंगी भाईजान 2’ से जुड़ी अपडेट मिली है। इसमें राइटर वी. वीजयेंद्र प्रसाद की तरफ से कंफर्म किया गया है कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ बनेगी। राइटर ने ये बात कंफर्म कर दी है कि ‘बजरंगी भाईजान 2’ की स्क्रिप्ट तैयार हो गई। समय मिलते ही कहानी सलमान खान को सुनाई जाएगी। इसके बाद फिल्म का काम आगे बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, वायरल हुई तस्वीरें
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान' के पहले पार्ट में सलमान के साथ करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा, ओम पुरी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे सितारे भी नजर आए थे। फिल्म ने भारत में 320.34 करोड़ की कमाई की थी और वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ था।
फिल्म ‘बजरंगी भाईजान 2' कब तक आएगी इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हलांकि, अगले साल ईद पर सलमान अपनी फिल्म 'सिकंदर' के साथ जरूर बड़े पर्दे पर आने वाले हैं। यह फिल्म कुछ समय पहले ही अनाउंस हुई है।
Updated on:
20 Apr 2024 12:37 pm
Published on:
20 Apr 2024 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
