6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडरवर्ल्ड के चक्कर में बर्बाद हो गईं ये बॉलीवुड की 5 हसीनाएं, जानें Daud Ibrahim ने किसकी करवा दी थी हत्या

Dawood Ibrahim को जहर देने वाली खबरों ने सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। दाऊद का आतंक ना केवल दुनियाभर बल्कि सिनेमा जगत में भी फैला हुआ है। अंडरवर्ल्ड की दुनिया और इसके माफिया हमेशा से ही फिल्मों में काफी मशहूर रहे हैं। जानें उन हीरोइनों के बारे में जिनका डॉन से जुड़ा रिश्ता और बर्बाद हो गया करियर...  

2 min read
Google source verification
bollywood_actresses_who_fell_in_love_with_real-life_gangsters.jpg

जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उन्हें मार डाला।

Dawood Ibrahim: दुनिया के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) को लेकर पूरे दिन अलग-अलग खबरें आते रही। कभी जहर तो कभी अस्पताल में भर्ती की खबरें मीडिया में चल रही हैं। जहां उसकी हालत गंभीर है। पाकिस्तान के कई मीडिया रिपोर्ट्स में दाऊद को जहर देने को लेकर दावा किया गया है, लेकिन अब तक इस खबर की किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दाऊद ने जहां दुनियाभर में आतंक फैला रखा है तो वहीं दाऊद की चपेट से बॉलीवुड भी बचा नहीं है। डॉन के साथ कई अभिनेत्रियों के इश्क के किस्से मशहूर हैं। कई हीरोइनों का दाऊद से सीधा नाम जुड़ा तो कुछ का उसके गुर्गों के साथ। जानिए अंडरवर्ल्ड से किन-किन हसीनाओं का नाम अब तक जुड़ चुका है। जिन्हें माफिया के साथ इश्क फरमाने की कीमत अपने करियर से हाथ धोकर चुकानी पड़ी।

अनीता अयूब
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उन्हें मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो यह भी जाता है कि वह कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था।

मंदाकिनी
'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं, लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा यह भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।

सोना मस्तान
दाऊद इब्राहिम से पहले अंडरवर्ल्ड जगत में हाजी मस्तान का काफी बड़ा नाम था। हाजी मस्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री सोना के बीच अफेयर की खबरें रही थीं। सोना से शादी करने और उनके साथ बसने के लिए हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड डॉन बन गया। इनकी लव स्टोरी पर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म भी बन चुकी है। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद हाजी मस्तान का निधन हो गया, जिसके बाद सोना अकेली हो गईं।

मोनिका बेदी
मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जाना जाता है। मोनिका और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अफेयर की खबरें जोरों पर रही थीं। बताया जाता है कि फिल्मों में किरदार निभाने के लिए मोनिका बेदी निर्देशकों को अबू सलेम से धमकी भी दिलवाती थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के डर से यह दोनों देश छोड़कर भाग भी गए थे। पकड़े जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम का रिश्ता खत्म हुआ।

ममता कुलकर्णी
अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी अभिनय की वजह से नहीं, बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज्यादा चर्चा में रहीं। 90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थीं। कहते हैं कि ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, वहीं ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे। वहीं, ममता कुलकर्णी भी काफी डॉन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रह चुकी हैं। मशहूर ड्रग्स तस्कर विक्की गोस्वामी के साथ अपने गलत रिश्ते के चलते ममता कुलकर्णी का करियर बर्बाद हो गया था। ममता ने विक्की के साथ शादी भी की थी। एक बार ड्रग्स केस के मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।