scriptसिंगर हनी सिंह ही नही इन अभिनेताओं पर भी लग चुके है पत्नियों पर मारपीट के आरोप, हो चुकी है जेल | These actors were accused of assault by their wives | Patrika News

सिंगर हनी सिंह ही नही इन अभिनेताओं पर भी लग चुके है पत्नियों पर मारपीट के आरोप, हो चुकी है जेल

Published: Aug 04, 2021 04:47:43 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

बॉलीवुड से लेकर टीवी के वो स्टार्स जो पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने कामयाब तो हो जाते हैं, लेकिन रियल लाइफ वो नायक से खलनायक वाला काम कर जाते है। हम उन स्टार्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन पर उनकी ही पत्नियों ने मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए थे।

actors were accused of assault by their wives

actors were accused of assault by their wives

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुचर्चित सिंगर हनी सिंह इन दिनों अपने म्यूजिक एलबम से नही बल्कि घरलू हिंसा के मामले से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभी हाल ही में उनकी पत्नि ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर पर घरलू हिंसा का केस किया है। यह पहला मामला नही जब किसी अभिनेता या सिंगर की पत्नि ने ऐसा किया है इससे पहले भी बॉलीवुड से लेकर टीवी के स्टार्स रहे है जिन पर उनकी पत्नियों ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। आज हम आपको बॉलीवुड से लेकर टीवी के उन स्टार्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन पर उनकी ही पत्नियों ने मारपीट और कई गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें
-

5 मिनट तक ‘किस सीन’ देने के बाद बेहोश हो गईं थी रेखा, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नही रूका एक्टर

ompuri4.jpg

ओमपुरी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे ओमपुरी का फिल्मों से ज्यादा विवादों से गहरा नाता रहा है। उनकी पत्नी नंदिता पुरी ने ओम पुरी पर किताब ‘अनलाइकली हीरो:द स्टोरी ऑफ ओम पुरी’ लिखी थी। इस किताब के बाद से ही दोनों के बीच तनाव शुरू हो गया। नंदिता दास ने ओम पुरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इतना ही यह विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस के पास तक यह मामला पहुंच गया था।

aliya.jpg

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय से सबका दिल जीतने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नि का दिल जीतने में नाकाम रहे है। वे उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे जब उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने नवाज पर शारीरिक और मानसिक तौर पर टॉर्चर करने के आरोप में फंसाया था। इतना ही नही आलिया ने नवाजुद्दीन के साथ साथ उनकी मां, भाई पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़ें
-

प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की दोस्ती बदली दुश्मनी में, किसान आंदोलन के दौरान आई रिश्तों में दरार

na.jpg

नवीन निश्चल

60 से 70 दशक के एक्टर नवीन निश्चल ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक में काम किया है। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों में शालीनता देखकर कोई नही कह सकता था कि ये अपनी पत्नी संग मार पिटाई करते होंगे, लेकिन उनकी दूसरी पत्नी गीतांजलि ने नवीन निश्चल पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए थे और कुछ समय के बाद गीतांजलि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले उन्होंने सुसाइड नोट पर नवीन निश्चल और उनके भाई पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद नवीन निश्चल को जेल हो गई थी।

sanjay.jpg

संजय खान-जीनत अमान

1978 में संजय खान ने जीनत अमान संग दूसरी शादी की थी। एक साल के भीतर ही दोनों के बीच अनबन शुरु हो गई थी। इसके बाद जीनत ने संजय पर मारपीट का आरोप लगाया। एक बार तो वो इतने आग बबूला हो गए थे कि जीनत को पूरे स्टाफ और दोस्तों के बीच उनकी जमकर पिटाई कर दी थी। जिसका उनका जबड़ा ही टूट गया था और एक आंख की रोशनी कम हो गई थीं। उनके जबड़े को ठीक होने में लगभग 8 महीने लग गए थे। इस बात का जिक्र संजय खान ने अपनी बायोग्राफी ‘द बेस्ट मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ ( The Best Mistakes Of My Life ) में भी किया है।

shweta.jpg

अभिनव कोहली-श्वेता तिवारी (Abhinav Kohli-Shweta Tiwari)

श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के रिश्ते की हकीकत तो सभी के सामने आ चुकी है। श्वेता कई दफा आरोप लगा चुकी हैं कि अभिनव ने उनके साथ मारपीट की है। श्वेता ने अभिनव के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी। उन्होंने अभिनव कोहली पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। रिसेन्टली श्वेता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी को लेकर कई बातें साझा की हैं।

nisa.jpg

करण मेहरा

टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर करण मेहरा पर भी उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। इतना ही नही निशा के माथे पर चोट के निशान भी पाए गए थे जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार भी किया था। हांलाकि बाद में करण को रिहा कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो