1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन बॉलीवुड कपल्स ने अपनी शादी से की करोड़ों की कमाई

चाहें बॉलीवुड की बात करें या हॉलीवुड की, फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया में सेलिब्रिटीज के लिए शादी की फोटोज और फुटेज मैगजीन या चैनल्स को बेचने का ट्रेंड काफी कॉमन है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि अपने फेवरेट स्टार की शादी की झलक पाने के लिए फैंस बहुत ही बेताब रहते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 25 Dec 2021, 10:41 AM IST

इन बॉलीवुड कपल्स ने अपनी शादी से की करोड़ों की कमाई

इन बॉलीवुड कपल्स ने अपनी शादी से की करोड़ों की कमाई

सेलिब्रिटीज की शादियों को कौन पसंद नहीं करता? बॉलीवुड शादियाँ चमक धमक, नाच-गाने और बहुत कुछ से भरी होती हैं। फैन्स को सेलेब्स की शादियों से लेकर ड्रीम फोटोज देखना काफी पसंद आता है। फैंस की इन इच्छओं के कारण सेलिब्रिटी शादियों के कारोबार से करोड़ों रूपयों मुनाफा होना लाजमी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म और मैगजीन इन सेलेब्स के लिए कवरेज राइट्स खरीदने के लिए काफी पैसे खर्च करते हैं। यहां बॉलीवुड सितारों की सूची दी गई है, जिन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें, वीडियो और बहुत कुछ लाखों और करोड़ों में बेचा!


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में बहुत ही ज्यादा सुरक्षा का इनतजाम किया गया था। कार्यक्रम स्थल के अंदर किसी भी फोन को ले जाने की अनुमति नहीं थी, ऐसा इस लिए ताकि उस स्पेशल दिन की कोई भी तस्वीर और वीडियो कोई इंटरनेट पर न डाल सके। इससे तो यही पता चलता है कि अपनी इस शादी में कपल्स को काफी लाभदायक सौदा मिला होगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उन्होंने अपनी शादी की फुटेज के लिए अमेज़न प्राइम इंडिया के साथ 80 करोड़ रुपये का सौदा किया था। लेकिन ऐसा करने वाली कैटरीना अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं। चलिए आपको और सेलिब्रिटीज के बारे में बताएं जिन्होंने अपनी शादी से करोड़ों की कमाई की।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें इंटरनेशनल मैगजीन को बड़ी कीमत में बेची गई थीं। उन्होंने कथित तौर पर अपनी शादी की तस्वीरें बेचकर 18 करोड़ रुपये कमाए थे।


अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

भले ही अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की घोषणा करने के लिए अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर अपने इस स्पेशल दिन की तस्वीरें एक मैगजीन को बेचीं थी। मगर आपको बता दें उन्होंने अपनी शादी से की गई कमाई को दान कर दिया गया था।


प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ

प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ की शादी की तस्वीरों की कथित तौर पर नीलामी की गई थी और इस शादी से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया गया था।


सोनम कपूर और आनंद आहूजा


सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में उतनी पाबंदिया नहीं थी जितनी दूसरे सेलेब्स की शादियों में देखी गई। उन्होंने खुद अपनी शादियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। मगर शादी की कुछ खास तस्वीरों का एक सेट उन्होंने एक मैगजीन को बेचा जरूर था।

यह भी पढ़े - ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की स्टार कास्ट का अफेयर बना चर्चा का विषय, किसी का हुआ ब्रेकअप तो किसी ने रचाई शादी

यह भी पढ़े - Bigg Boss 15: शमिता ने मारा राखी को धक्का, राखी रोते हुए बोलीं- 'कराई है ब्रेस्ट सर्जरी, ये डैमेज हो जाता है'