
नई दिल्ली: जब से ही कश्मीर से धारा 370 हटाई गई है, तभी से वहां से कुछ न कुछ खबरें आती रहती हैं अभी हाल ही में कश्मीर में विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भड़क उठीं। उन्होंने अपने गुस्से को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए ट्वीट किया है।
ऋचा चड्ढा ने विरोध कर रही महिलाओं की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया, 'बुजुर्ग औरतों को हिरासत में ले लिया? खुद को बहादुर कहते हो? हिंदुस्तान में कहीं और कर सकते हो ऐसा? एक बुजुर्ग महिला को हिरासत में ले लिया गया, जो शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही थी. विश्व को और पूरे भारत को हम क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं?' एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसके साथ- साथ लोग अपनी राय भी रख रहे हैं।
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और कभी-कभी इसी के चलते लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगते हैं। बात करें ऋचा की आने वाली फिल्मों की तो जल्द ही फिल्म वो फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली हैं।
Published on:
16 Oct 2019 05:10 pm
