8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस फोटो में बैठा बच्चा आज है इंडस्ट्री का इतना बड़ा स्टार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक बच्चा अपनी दादी के साथ नजर आ रहा है। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आज ये बच्चा इंडस्ट्री का बहुत बड़ा स्टार है जिसको फोटो में पहचानना मुश्किल है।

2 min read
Google source verification
sunny_deol.jpg

sunny deol childhood photo

हमेशा से ही फैंस अपने पसंदीदा स्टार से जुड़ी हर जानकारी के बारे में भी जानना चाहते हैं। वे हमेशा अपने स्टार से जुड़ी बातें और उनकी पर्सनल लाइफ जानने के लिए बेताब रहते हैं। स्टार्स भी कई बार अपने फैंस को सरप्राइज कर देते हैं। जिस इस फोटो में बैठे इस बच्चे ने किया है, जो आज इंडस्ट्री का बड़ा स्टार है। फैन्स में इस बात को लेकर भी काफी उत्सुकता रहती है उनके चहेते सितारे बचपन में कैसे दिखते थे। अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में दिख रहा बच्चा आज बॉलीवुड का बहुत बड़ा स्टार है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपनी दादी के साथ नजर आ रहा है। इस फोटो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जब सारा अली खान को लगने लगा था मां अमृता चलाती हैं पार्न साइट, हो गया था बुरा हाल

दादी के साथ नजर आ रहा ये बच्चा बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ चुका है। लेकिन अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए कि ये स्टार कौन है तो बता दें कि ये सनी देओल हैं। क्यों रह गए हैरान। जी हां, ये सनी देओल की तस्वीर है, जो अपनी दादी के साथ बैठे हुए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है सनी अपने बचपन में काफी मासूम थे। उनकी मासूम शक्ल लोगों का दिल जीत रही है। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस उनके इस फोटो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आलिया ने अपने फोन स्क्रीन पर लगा रखी है रणबीर की फोटो, शादी पर दिया ये रिएक्शन

बता दें कि सनी देओल कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। सनी देओल ने साल १९८२ में फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह लीड रोल में थीं। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। इन दिनों सनी देओल फिल्म गदर २ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ अमीषा पटेल दिखाई देंगी।