
Sussanne Khan Net Worth: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान का शादी के 13 साल बाद डाइवोर्स हो गया था। इसके बाद भी सुजैन खान लेविश लाइफ जी रही हैं। केवल यह ही नहीं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ करोड़ों की मालकिन भी हैं। आइए जानते हैं सुजैन कैसे चलाती हैं घर का खर्चा।
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। सुजैन खान ने इंटीरियर डिजाइनर की पढ़ाई अमेरिका के ब्रुक्स कॉलेज से की थी। सुजैन खान ने लंबे समय तक कई मशहूर ब्रांड और ई-कॉमर्स कंपनी के लिए काम भी किया। 2011 में, सुजैन खान ने 'द चारकोल प्रोजेक्ट फाउंडेशन' लॉन्च करने के लिए शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ साझेदारी भी की थी।
यह भी पढ़ें: 48 की सुजैन खान करने जा रहीं दूसरी शादी! इस एक्टर की बनेंगी दुल्हन
फ्रेशीस्टार्स वेबसाइट के अनुसार, सुजैन खान की कुल संपत्ति लगभग 8 करोड़ रुपए ($1 मिलियन डॉलर) है। वह अपनी पूरी मेहनत लगाकर इंटीरियर डिजाइनर के पेशे से पैसा कमाती हैं। इसके साथ-साथ सुजैन खान के पास मुंबई के जुहू में 15वीं मंजिल पर बड़ा अपार्टमेंट भी है, जहां वह अपने बेटों रेहान और ऋदान के साथ रहती हैं। डिजाइनर अपने घर की तस्वीरें और वीडियो अकसर अक्सर अपने इंस्टाग्राम फीड पर शेयर करती हैं।
Updated on:
18 May 2024, 1:00 PM IST
Published on:
18 May 2024, 12:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.