7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब अनिल कपूर ने श्रीदेवी की वजह से कर ली थी बोनी कपूर से लड़ाई, जाने क्या था पूरा मामला

श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी पर्दे पर खूब पसंद की जाती थी, दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दिए हैं। लेकिन फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से जुड़ा एक किस्सा लोगों के बीच काफी सुर्खियों में रहा था। दरअसल, इसके लिए अनिल कपूर अपने भाई बोनी कपूर से लड़ गए थे। दोनों भाईयों के बीच लड़ाई की वजह कोई और नहीं बल्कि श्रीदेवी थीं।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 24, 2022

anil_boney.jpg

This Is What Went Wrong Between Boney Kapoor And Anil Kapoor Because Of Sridevi

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को हुआ था। इस उम्र में भी अनिल कपूर बेहद फिट और एक्टिव नजर आते हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ सदाबहार लुक के लिए फैंस के बीच काफी सुर्खियों में रहते हैं। कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा, रोमांस चाहे जैसा भी रोल हो अनिल कपूर बड़ी ही आसानी से उसमें ढल जाते हैं। इसके अलावा वह अपने सभी परिवार के सदस्यों के साथ बहुत ही मधुर संबंध बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। मगर कभी ऐसा भी हो जाता है जब चीजें सुचारू रूप से ना चल पाए। अनिल कपूर अपने भाइयों संजय कपूर और बोनी कपूर के साथ खूबसूरत रिश्ता निभा रहे हैं। हालांकि, एक समय था जब अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच चींजें ठीक नहीं थीं। आपको जानकार हैरानी होगी की इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर के साथ पर्दे पर खूब पसंद की जाने वाली जोड़ी एक्ट्रेस श्रीदेवी थीं।

अमिताभ बच्चन थे 'मिस्टर इंडिया' की पहली पसंद
अनिल कपूर और श्रीदेवी ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में मिस्टर इंडिया, जुदाई, लाडला, रूप की रानी चोरों का राजा जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। बात करें 'मिस्टर इंडिया' की तो यह उस वक्त की ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। फिल्म का हर किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। हालांकि इस फिल्म के मेन रोल के लिए अनिल कपूर की बजाय पहली पसंद अमिताभ बच्चन थे। लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई, जिस वजह से यह फिल्म अनिल कपूर की झोली में आ गिरी। जिसके बाद उनके करियर की शानदार फिल्मों में से एक 'मिस्टर इंडिया' है।


मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं श्रीदेवी

मगर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक किस्सा लोगों के बीच काफी सुर्खियों में रहा था। वैसे तो बॉलीवुड में कई बार डायरेक्टर-प्रोड्यूर और एक्टर के बीच कहासुनी या अनबन की खबरें आती रहती हैं। ऐसा ही कुछ अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच हो गया था। शूटिंग के वक्त अपने भाई बोनी कपूर से अनिल कपूर इस कदर खफा हुए कि सेट छोड़कर चले गए। उस दौरान श्रीदेवी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रहीं थी और दोनों की अफेयर की खबरें काफी सुर्खियों में थीं।


श्रीदेवी ने मांगी बहुत ज्यादा फीस

दरअसल, बोनी कपूर 'मिस्टर इंडिया' के प्रोडक्शन में उस वक्त काफी व्यस्त रहा करते थे। वहीं इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस की भूमिका में वह श्रीदेवी को देखना चाहते थे। मगर श्रीदेवी ने उनका यह ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में श्रीदेवी ने इस फिल्म में काम करने के लिए उस वक्त के हिसाब से बहुत ज्यादा फीस मांगी थी। बताया जाता है कि जिस वक्त श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया साइन किया था उस वक्त वह हर फिल्म के लिए साढ़े 8 लाख रुपए फीस ले रही थीं। लेकिन उनकी मां ने बोनी कपूर से 10 लाख रुपए फीस मांगी। वहीं, बोनी कपूर ने उन्हे 11 लाख रुपए ऑफर कर दिया।


अनिल कपूर ने फिल्म में किया था पैसा निवेश

जब अनिल कपूर को इस बात की जानकारी हुई कि बोनी कपूर ने श्रीदेवी को 10 के बजाए 11 लाख रुपए का ऑफर दिया है तो वो काफी गुस्से में आ गए। दरअसल, खुद अनिल कपूर इस फिल्म के प्रोडक्‍शन में अच्छा-खासा पैसा निवेश कर रहे थे। इसलिए वो किसी तरह के गैरजरूरी खर्चों को लेकर काफी सचेत थे। जब उन्हें श्रीदेवी की फीस के बारे में पता चला तो काफी गुस्से में आ गए और 'मिस्टर इंडिया' का सेट छोड़कर चले गए।


फिल्म ने दिया बहुत बड़ा प्रॉफिट

बाद में डायरेक्टर शेखर कपूर के समझाने के बाद वह वापस आए। वापस काम करने के लिए उन्होंने एक शर्त रखी और प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में ले लिया। फिल्म रिलीज होने के बाद उसके प्रॉफिट का बड़ा हिस्सा भी उन्होंने अपने नाम कर लिया था। जब श्रीदेवी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने 8 महीने तक बोनी कपूर से कोई बात नहीं की थी।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, नाती वायु पर प्यार लुटाते दिखे एक्टर