scriptपिता जितेंद्र की एक शर्त की वजह से आज तक कुंवारी हैं एकता कपूर | this is why Ekta Kapoor continues to remain single | Patrika News

पिता जितेंद्र की एक शर्त की वजह से आज तक कुंवारी हैं एकता कपूर

Published: Jun 08, 2021 08:07:37 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

टेलीविजन की क्वीन कही जाने वालीं एकता कपूर का आज 46वां जन्मदिन है। एकता कपूर टीवी पर राज करती हैं। उन्होंने अब तक कई सुपरहिट सीरियल्स बनाए हैं। लेकिन 46 की उम्र में भी वह सिंगल हैं।

ekta_kapoor_2.jpg

Ekta Kapoor

नई दिल्ली। एकता कपूर को टेलीविजन की क्वीन कहा जाता है। आज वह अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता ने कई सुपरहिट सीरियल्स बनाए हैं। वहीं, फिल्मों में भी वह अपना डंका बजा रही हैं। वह एक सक्सेसफुल डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। एकता ने महज 19 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं एकता कपूर इतनी सक्सेसफुल होने के बावजूद अब तक सिंगल क्यों हैं? तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर हम इसकी वजह बताते हैं-
ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे नहीं, इनसे हुआ था सुशांत सिंह राजपूत को सच्चा प्यार

ekta_kapoor.jpg
पिता की एक शर्त के कारण हैं सिंगल
कई सुपरहिट सीरियल्स और फिल्में देने वालीं एकता कपूर 46 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। एक बार एकता कपूर ने खुद बताया था कि उन्होंने अपने पिता जितेंद्र की एक शर्त के कारण अब तक शादी नहीं की। वरना वो तो 22 साल की उम्र में शादी करना चाहती थीं। एकता कपूर ने कहा था, ‘जब मेरी उम्र 17 साल की थी, तब मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि या तो शादी कर लो या फिर पार्टी करने के बजाय काम करो, जो मैं चाहता हूं। उन्होंने मुझे कहा कि वो मुझे पॉकेट मनी के अलावा और कुछ नहीं देंगे। इस वजह से मैंने पैसे कमाने के लिए एक एड एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया था।’
ये भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने शाहरुख खान को थप्पड़ मारने की कही थी बात

ekta_kapoor_1.jpg
हम जो सोचते हैं वो कभी नहीं होता
एकता कपूर ने आगे कहा, जिस तरह की परिस्थिति थी, ‘उस समय मैं अच्छा फील कर रही थी। मैं सोचती थी कि मेरी लाइफ ठीक-ठाक ही रहेगी। 22 साल में शादी कर जिंदगी के मजे लूंगी। लेकिन दुर्भाग्य से कहें या किस्मत से हमें जो सोचते हैं वो कभी नहीं होता है। मैंने हम पांच नाम से शो के लिए पायलूट शूट कर उसे जी-टीवी को बेच दिया। जब ये ऑनएयर हुआ था उस वक्त मेरी उम्र 19 साल थी। शो हिट रहा और मेरे सभी रास्ते बदल गए। बता दें कि एकता कपूर साल 2019 में सरोगेसी के जरिए मां बनी थीं। उनका एक बेटा है। जिसका नाम उन्होंने अपने पिता के नाम पर रवि कपूर रखा।’
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो