जया बच्चन ने जाहिर की नाराजगी
पीपुल्स मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जया बच्चन ने शाहरुख खान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, 'हां मैं ऐसा करती। हालांकि, मुझे अभी तक उनसे बात करने का मौका नहीं मिला है। इस विवाद के बारे में मैं उनसे जल्द ही बात करने वाली हूं। मैं उसे वैसे ही थप्पड़ मार देती जैसे मैं अपने बेटे को मारती हूं। मेरा शाहरुख से गहरा रिश्ता है।' बता दें कि शाहरुख खान और जया बच्चन ने फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में साथ किया है। इस फिल्म में जया बच्चन ने उनकी मां का रोल निभाया था।