शिल्पा ने लगाए गंभीर आरोप
ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में अक्षय पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिल्पा ने कहा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि अक्षय मेरे साथ ऐसा करेंगे। मैं ट्विंकल से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं क्योंकि इसमें उनकी गलती नहीं है। जब मेरे पार्टनर ने ही मुझे धोखा दिया तो मुझे किसी और से क्या ही शिकायत होगी। अक्षय ने दो बार मेरा इस्तेमाल किया और मुझे धोखा दिया। जब उन्हें कोई और मिल गया तो उन्होंने मुझे छोड़ दिया। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मेरे अंदर इससे निकलने की ताकत है।' शिल्पा ने आगे बताया, 'अक्षय लड़कियों का भरोसा जीतने के लिए उनसे सगाई करते हैं। वो देर रात को उन्हें मंदिर ले जाते हैं और भगवान के सामने शादी का वादा करते हैं। लेकिन जैसे ही वो किसी और से मिलते हैं तो सारे वादे कसमें भूल जाते हैं और बाद में शादी से भी इंकार कर देते हैं।'