आपको बता दें धर्मेन्द्र की पहली पत्नी उन्हें तलाक नहीं दे रही थी, इसलिए धर्मेन्द्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला और मुस्लिम बन गए और नाम बदलकर दिलावर खान कर लिया ताकि वो पहली बीवी को तलाक दिए बिना भी दूसरी शादी कर सके। ‘सीता और गीत’, ‘शोले’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों में नजर आने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने 21 अगस्त, 1979 को शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर पर 1965 में हुई थी।