15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसे नौ महीने कोख में रखा, उसी ने घोट दिया ममता का गला, इन एक्ट्रेसेस की कहानी जान कांप उठेगी रूह

बॉलीवुड में कुछ माएं ऐसी भी रहीं जिन्हें उन्हीं की औलादों ने तड़पा-तड़पा कर मार डाला। ऐसी घटनाएं जिन्होंने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को चौंका कर रख दिया था। मदर्स डे 2024 पर हम ऐसी ही कुछ घटनाओं से आपको रू-ब-रू करवाएंगे।

2 min read
Google source verification
बॉलीवुड की बदनसीब माएं

बॉलीवुड की बदनसीब माएं

Mother's Day Special: बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी बदनसीब माएं हुई हैं जो अपनी ही औलादों के जुल्म का शिकार हुईं। वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपनी संतान को नाजों से पाला तो था लेकिन बड़े होकर उन्हीं बच्चों ने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। जिस औलाद को मां ने कोख में रखा, उसी ने ऐसा हाल किया कि आपकी भी रूह भी कांप उठेगी। इनकी बड़ी वजह रही सिर्फ और सिर्फ संपत्ति का लालच। पढ़िए इन एक्ट्रेसेस की कहानियां:

निरुपा रॉय

निरूपा रॉय हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं। निरुपा का सबसे ज्यादा मां का किरदार फेमस हुआ करता था। जिस एक्ट्रेस ने फिल्मी पर्दे पर मां का ऐसा रोल किया जिसे देखकर लोग रोने पर मजबूर हो जाते थे उसे अपने ही बेटों के हाथों मार खानी पड़ी थी। गुजराती फिल्मों से करियर की शुरुआत करने वाली निरुपा रॉय ने बॉलीवुड में कई मूवीज में बिग बी अमिताभ बच्चन की मां का रोल किया था। रील लाइफ में निरुपा को मां के किरदार में उनके बेटों ने खूब प्यार भी दिया।
यह भी पढ़ें: 53 साल की हैं एक्ट्रेस फिर भी गोद है सूनी, दर्द बयां करते हुए बताया क्यों गोद नहीं लिया बच्चा
लेकिन रियल लाइफ में निरूपा को उनके बड़े बेटे ने खूब टॉर्चर किया और प्रॉपर्टी के लिए झगड़े भी किए। निरुपा के छोटे बेटे किरण ने बड़े भाई पर मां की संपत्ति हड़पने और टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू में किरण ने बताया था कि मां के लिए बड़े भाई का बर्ताव अच्छा ना होने की वजह से मां ने उन्हें संपत्ति में बराबर का हिस्सेदार नहीं रखा था। 13 अक्टूबर 2004 को निरूपा रॉय की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी।

प्रिया राजवंश

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस प्रिया राजवंश ने अपने सौतेले बेटों को खूब प्यार दिया। आपको बता दें कि प्रिया राजवंश ने फिल्ममेकर चेतन आनंद से शादी की थी। चेतन पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बेटे थे। 27 मार्च 2000 को प्रिया राजवंश की डेडबॉडी उनके बंगले में पाई गई। उनके खून का आरोप दोनों सौतेले बेटों पर लगा। कहा जाता है कि चेतन आनंद के सौतेले बेटों विवेक और केतन ने नौकरों के साथ मिलकर सौतेली मां प्रिया राजवंश की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों को बाद में गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें: ‘मां’ पर बनीं ये फिल्में जरूर देखें, संघर्ष देख निकल आएंगे आंसू

गीता कपूर

'पाकीजा' मूवी की एक्ट्रेस गीता कपूर की भी इस मामले में किस्मत खराब रही। गीता कपूर की 2019 में मुंबई के एक हॉस्पिटल में डेथ हो गई थी। हद तो तब हो गई जब दो दिनों तक उनकी डेडबॉडी हॉस्पिटल में ही पड़ी रही और घर से कोई लेने भी नहीं आया। गीता कपूर का कोरियोग्राफर बेटा राजा वह उन्हें हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गया। एयरहोस्टेस बेटी ने भी उनकी खबर नहीं ली।

यह भी पढ़ें: Bollywood News

साउथ एक्ट्रेस कासियाम्मल

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस कासियाम्मल के साथ हुई घटना बहुत दर्दनाक थी। कासियाम्मल को उनके ही बेटे ने शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेटा मां कासियाम्मल से शराब के लिए पैसे मांगता था लेकिन एक्ट्रेस के इंकार करने कर बुरी तरह पीटकर 4 फरवरी 2024 को मार डाला।