फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य ने गुरुवार को इस बात को खारिज कर दिया कि उनकी फिल्म लेखक फिलिप मेडोज टेलर के वर्ष 1839 के उपन्यास 'कन्फेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है।'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आचार्य मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी मौजूद थीं।