
सलमान खान की ‘टाइगर 3’ बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है
Tiger 3 box office collection day 2: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में और बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान खान एक बार फिर से टाइगर की तरह रॉर करते नजर आए। ‘टाइगर 3’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है और टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है।
‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44 करोड़ का की कलेक्शन
‘टाइगर 3’ में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार बेहतरीन निभाया है। फिल्म में रेवती और रिद्धी डोगरा सहित कईं कलाकारों ने दमदार भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन ने स्पेशल कैमियो किया है। जिसे देख फैंस अपनी सीट से उठ पड़े। फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 44 करोड़ का कलेक्शन की। अब दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
जानिए ‘टाइगर 3’ की दूसरे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टाइगर 3’ रिलीज के दूसरे दिन 33.26 करोड़ कलेक्शन करेगी। इसी के साथ फिल्म का कुल क्लेकशन 77.76 करोड़ हो जाएगा। हालांकि ये अनुमानित आंकड़े है ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें कुछ बदलाव हो सकता है। ‘टाइगर 3’ ने सुबह के शुरुआती शोज में ही 7 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और ऐसे में इसके नाइट शोज तक 33 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
Updated on:
13 Nov 2023 06:35 pm
Published on:
13 Nov 2023 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
