scriptTiger 3 Box Office Collection: Tiger 3 ने 27वें दिन की इतनी कमाई कि पार हुआ 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन | tiger 3 box office collection friday day 27 salman khan movie earn colossal | Patrika News
बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection: Tiger 3 ने 27वें दिन की इतनी कमाई कि पार हुआ 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

इस समय बॉलीवुड मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। वहीं सुपरस्टार सलमान खान की टाइगर 3 ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है।

Dec 09, 2023 / 10:37 am

Riya Chaube

tiger_3.jpg
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ ने अपने 27 दिन पूरे कर लिए हैं और इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की है। फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी जिसने दुनिया भर में 450 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है।


यह भी पढ़ें

एनिमल ने शुक्रवार को भरी हुंकार, 8वें दिन की कमाई जान आप हो जाएंगे हैरान



फिल्म ने किया करोड़ों का कलेक्शन
शुक्रवार को, टाइगर 3 ने 27वें दिन में 0.55 करोड़ रुपए की कमाई करते हुए अपनी कुल कमाई को 285 करोड़ रुपए तक पहुंचाया है। दुनिया भर में कुल कलेक्शन ने 460.81 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। ‘टाइगर 3’ ने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में जगह बनाई रखी है।


यह भी पढ़ें

2023 की इन फिल्मों के साथ करें 2024 के नए साल की शुरुआत, ये फिल्में नहीं देखी तो कुछ नहीं देखा



‘टाइगर 3’ ने की पहले हफ्ते में इतनी कमाई
‘टाइगर 3’ की कुल कमाई की बात करें तो सलमान खान की फिल्म ने पहले दिन 44.5 करोड़, दूसरे दिन 59.25 करोड़, तीसरे दिन 44.3 करोड़, चौथे दिन 21.1 करोड़, पांचवे दिन 18.5 करोड़, छठे दिन 13.25 करोड़, सातवें दिन 18.5 करोड़।



यह भी पढ़ें

एनिमल के आगे डटकर खड़ी है विक्की की फिल्म Sam Bahadur, 8वें दिन करोड़ों की कमाई कर किया कमाल

Hindi News/ Entertainment / Bollywood / Tiger 3 Box Office Collection: Tiger 3 ने 27वें दिन की इतनी कमाई कि पार हुआ 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

ट्रेंडिंग वीडियो