
'टाइगर 3' का मंगलवार का गिरा पूरा कलेक्शन
Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, ऐसे में फिल्म से फैंस की उम्मीद खत्म होती जा रही है। हर कोई फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं दे रहा है, वहीं सलमान खान और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) दोनों अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। हालांकि, फिल्म वर्ल्डवाइड अच्छी कमाई कर रही है पर घरेलू कलेक्शन में फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है, अब Sacnilk ने टाइगर 3 के अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी कर दिए हैं, फिल्म ने दूसरे मंगलवार 10वें दिन खराब कमाई की है।
'टाइगर 3' ने मंगलवार को काटा बवाल (Tiger 3 Box Office Collection Day 10)
Sacnilk ने जो टाइगर 3 के अर्ली ट्रेड के आंकड़े जारी किए हैं उसके अनुसार 'टाइगर 3' का कलेक्शन दिन परदिनव लुढ़कता जा रहा है, फिल्म ने मंगलवार यानी 21 नवबंर को रिलीज के 10वें दिन 1.95 करोड़ का कलेक्शन किया है, पर ये आंकड़ा शाम होते-होते बदल सकता है, अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिल्म की कुल कमाई 239.03 करोड़ हो गई है।
'टाइगर 3' का जलवा अब खत्म हो रहा है, फिल्म जल्द ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने वाली है, अगले महीने यानी दिसंबर में फिल्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज होगी।
Published on:
21 Nov 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
