9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बागी 2’ के ट्रेलर के बाद नया गाना ‘ओ साथी’ हुआ रिलीज

‘बागी 2’ के नए गाने 'ओ साथी' में टाइगर और दिशा रोमांटिक अंदाज में दिखे

2 min read
Google source verification
Tiger Shroff and Disha Patani

Tiger Shroff and Disha Patani

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की आने वाली फिल्म 'बागी 2' के ट्रेलर लांच के बाद दूसरा गाना भी रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी थी। इस गाने के बोल हैं 'ओ साथी...'। ये गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टाइगर की आने वली फिल्म 'बागी 2' एक्शन फिल्म है।

टाइगर की फिल्म ‘बागी 2’ के गाने के बोल और संगीत 'Arko Pravo Mukherjee' ने दिया है। Arko ने इस गीत को गाया भी है। ‘बागी 2’ का ये गाना तेजी से ट्रेंड कर रहा है। गाने में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के बीच खूबसूरत रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा जा सकती है। इस गाने के बोल और म्यूजिक काफी अच्छा है। गाने के रिलीज से पहले मेकर्स ने गाने की एक झलक पोस्ट की थी।

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म 'बागी 2' के ट्रेलर ने दर्शकों में इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया। वहीं टाइगर और दिशा के फैन्स उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंजतार कर रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। इसमें टाइगर एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।

वहीं, इस Baaghi 2 के रिलीज हुए गाने से टाइगर का रोमांटिक रूप भी सामने आया है। इस फिल्म का गाना 'ओ साथी' एक रोमांटिक गाना है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। बागी 2 में रणदीप हुडा, मनोज बाजपेई, दीपिक डोबरियाल और प्रतीक बब्बर भी हैं।

साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'Baaghi 2' 30 मार्च, 2018 को रिलीज होगी।

2016 में रिलीज हुई 'बागी' में टाइगर के साथ श्रृद्धा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में टाइगर एंग्री मैन 'रोनी' की भूमिका में नजर आए थे। वहीं श्रृद्धा कपूर ने सिया का किरदार निभाया था।