23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर श्रॉफ को दिशा पाटनी ने देखा ऐसी हालत में, रह गई शॉक्ड, सोशल मीडिया पर लिख दिया कुछ ऐसा

सोशल मीडिया पर टाइगर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने सीक्वंस पैंट्स पहनी है। इस लुक को टाइगर ने ब्लैक जैकेट और शेड्स में नजर आ रहे है।

2 min read
Google source verification
Tiger Shroff

Tiger Shroff

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों छाए हुए हैं। यह लव बर्ड कई बार पार्टी और इवेंट में एक साथ नजर आ चुके है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टाइगर आए दिन अपनी फोटो और वीडियो फैंस के लिए शेयर करते रहते है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इसको देखकर उनकी गर्लफ्रेंड दिशा कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई।

आपको बता दें कि टाइगर का हाल ही में ' I am a Disco Dancer 2.0' जारी हुआ है। इसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे है। इस गाने में उन्होंने शानदार डांस किया है। टाइगर को इस गाने में शर्टलेस देखकर रूमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी काफी इंप्रेस हुई हैं। उन्होंने टाइगर की यह फोटो देखी वह खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। दिशा ने टाइगर की फोटो पर ‘बॉडी’ लिखा है, साथ ही उन्होंने दो फायर इमोजी बनाए हैं।

सोशल मीडिया पर टाइगर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उन्होंने सीक्वंस पैंट्स पहनी है। इस लुक को टाइगर ने ब्लैक जैकेट और शेड्स में नजर आ रहे है। यह गाना साल 1982 में आए मिथुन चक्रवर्ती के गाने का रीक्रिएशन वर्जन है। इसे बेनी दयाल ने गाया है और अंजान ने लिखा है। इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को मार्टिस ने की है। चंद घंटों में इस फोटो पर लाखों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं और फैंस खूब कमेंट भी कर रहे है।