11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMKOC एक्टर गुरुचरण सिंह सीसीटीवी में हुए कैद, लापता होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया था केस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के गुरुचरण सिंह उर्फ ​​रोशन सिंह सोढ़ी 22 अप्रैल से लापता हैं। इस मामले में पुलिस को एक और लीड मिली है। पुलिस को CCTV में गुरुचरण दिखाई दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Gurucharan Singh CCTV Footage

Gurucharan Singh CCTV Footage

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) के लोकप्रिय टीवी शो में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें आखिरी बार दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था। हाल ही में डीसीपी साउथ-वेस्ट दिल्ली रोहित मीना ने मामले को लेकर एक बयान जारी किया है।

बैग के साथ स्पॉट हुए एक्टर

पुलिस ने बताया, ''गुरुचरण सिंह के परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई कि वह 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए। तब से वह लापता है। हमने मामला दर्ज कर लिया है और कई पहलुओं से जांच कर रहे हैं। हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई अहम सुराग भी मिले हैं।'
उन्होंने आगे बताया, ''हमने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी के अनुसार उसके मूवमेंट और टेक्निकल एविडेन्स की जांच करना है। CCTV में वह एक बैकपैक के साथ जाते दिख रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंची एक और एक्ट्रेस, बोलीं- ‘एक्टिंग में मन नहीं लगता’

परिवार के साथ को-एक्टर्स भी परेशान

लंबे समय तक शो में गुरुचरण की पत्नी की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा, "हम एक साल से संपर्क में नहीं थे, लेकिन मैंने उन्हें फोन करने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद था। गुरुचरण एक अच्छे इंसान हैं, मुझे उम्मीद है कि वह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।" गुरुचरण के परिजन भी परेशान हैं।