21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिशा वकानी दूसरी बार बनीं मां, भाई ने शेयर की खुशखबरी

’तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी उर्फ़ दिशा वाकाणी ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी हैं।दिशा वकानी उर्फ दयाबेन दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। उनके पति और व्यवसायी मयूर पांड्या और उनके भाई, अभिनेता मयूर वकानी ने इस खबर की पुष्टि की है।
2 min read
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

May 25, 2022

tmkoc daya bhabhi aka disha vakani welcomes second baby

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी दूसरी बार बनीं मां, भाई ने शेयर की खुशखबरी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की अभिनेत्री दिशा वकानी (Disha Vakani) उर्फ दयाबेन (Dayaben) दूसरी बार मां बनी हैं। यह खबर सामने आते ही दर्शक काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिन पहले एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि किसी और ने नही बल्कि उनके भाई मयूर वाकाणी (Mayur Vakani) ने किया हैं।

बता दे कि दिशा वकानी के भाई ने एक इंटरव्यू में कहा हैं कि- "मैं बेहद खुश हूं कि मैं दोबारा मामा बन गया हूं। 2017 में दिशा ने बेटी को जन्म दिया था और अब वे दोबारा मां बन गई हैं। मैं फिर से मामा बन गया। मैं बहुत खुश हूं।इस खबर को सामने आने के बाद से ही दर्शक अब दिशा वकानी के दूसरे बच्चे की तस्वीर देखना चाहते हैं।

आगे बातचीत के दौरान मयूर ने दिशा के 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी पर भी मुहर लगाई। उन्होंने कहा, "दिशा निश्चित तौर पर शो में वापसी करेंगी। लंबा समय हो गया और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इकलौता ऐसा शो है, जिसमें उन्होंने लंबे समय तक काम किया है। अब इस बात को सुनने के बाद दर्शक काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ये है टाइगर श्रॉफ की सेक्सी बहन, बोल्डनेस ऐसी कि फटी रह जाए आंखें

आपको बता दे कि मयूर वाकाणी दिशा के असली भाई होने के साथ-साथ ऑनस्क्रीन भाई भी हैं। वे शो में सुंदरलाल का किरदार निभा रहे हैं।दिशा ने वाकाणी ने 24 नवम्बर 2015 को मुंबई बेस्ड चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पड़िया से शादी की थी। उनकी बेटी का जन्म 27 नवम्बर 2017 को हुआ। जिसके बाद एक्ट्रेस ने 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी। हालांकि, बेबी के जन्म के बाद उन्होंने शो पर वापसी नहीं की। लगभग 5 साल हो गए हैं और शो के मेकर्स, स्टारकास्ट के साथ-साथ दिशा के फैन्स भी जेठालाल (दिलीप जोशी) के साथ उनकी केमिस्ट्री का इंतज़ार कर रहे हैं।