28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं देश के सुपरस्टार्स और कोई नहीं जानता इनकी मां को, 1 तो जी रही है गुमनाम जिंदगी…

जानते हैं बॉलीवुड के इन 5 मशहूर अभिनेताओं की मां के बारे में खास बातें।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Aug 23, 2019

ये हैं देश के सुपरस्टार्स और कोई नहीं जानता इनकी मां को, एक तो जी रही है गुमनाम जिंदगी...

ये हैं देश के सुपरस्टार्स और कोई नहीं जानता इनकी मां को, एक तो जी रही है गुमनाम जिंदगी...

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वक्त के साथ कई बदलाव आए हैं। एक दौर था सुपरस्टार्स का जब कुछ ही एक्टर्स पूरी इंडस्ट्री पर राज करते थे। अब अभिनेता तो कई हैं लेकिन सुपरस्टार्स का दौर खत्म हो चुका है। खैर, सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक ऐसे कई सितारे हैं जो वक्त का हाथ थाम आगे बढ़ते रहे। हम इन स्टार्स के परिवार के बारे में सबकुछ जानते हैं। लेकिन क्या आप इन स्टार्स की मां से मिले हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के इन 5 मशहूर अभिनेताओं की मां के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं ये लिस्ट।

रणवीर सिंह ( ranveer singh )

बॅालीवुड के बॅाजीराव यानि रणवीर सिंह। रणवीर सिंह की मां का नाम अंजु भवनानी है। वह एक अमीर परिवार से हैं। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने बॉलीवुड फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। आज वह देश के मशहूर कलाकारों में से एक हैं।

सलमान खान ( salman khan )

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में की हुई हैं। कई लोग तो समझते हैं कि सलामन की मां का नाम हेलन है। लेकिन आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि हेलन उनकी सौतेली मां हैं और उनकी असली मां का नाम सुशीला चरक है। जी हां, सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की हैं। पहली शादी सुशीला चरक के साथ और दूसरी शादी हेलन के साथ की हुई है। सुशीला हिंदू थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। यही वजह है कि आज भी मुसलमान होते हुए सलमान अपने घर में हिंदू त्यौहार मनाते हैं।

शाहिद कपूर ( shahid kapoor )

बॅालीवुड इंडस्ट्री के कबीर खान यानि शाहिद कपूर को सफर भले ही उतार-चढ़ाव भरा रहा हो। लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा ही पॅापुलर रहे हैं। शाहिद की एक्टिंग का आज भी हर कोई दीवाना है। बहुत कम ही लोग शाहिद की मां का नाम जानते होंगे। शाहिद कपूर की मां का नाम नीलिमा अजीम है। नीलिमा अजीम एक टीवी एक्ट्रेस भी हैं। बता दें उनकी मां ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है और वह एक बहुत अच्छी क्लासिकल डांसर हैं।

शाहरुख खान ( shahrukh khan )

बी-टाउन के किंग शाहरुख खान की स्ट्रगलिंग लाइफ से तो हर कोई वाकिफ है। शाहरुख स्टार फैमिली से नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने स्टार्स के बीच एक खास पहचान बनाई। शाहरुख खान की मां के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बता दें कि शाहरुख की मां का नाम लतीफ फातिमा खान है। शाहरुख की मां की मृत्यु हो चुकी है। लतीफ फातिमा खान एक मैजिस्ट्रेट थी।

अजय देवगन ( ajay devgn )

बॅालीवुड के सिंघम अजय देवगन ने बॅालीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि अजय देवगन की मां का नाम वीणा देवगन है।अजय देवगन की मां एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल क्या करें' प्रोड्यूस की थी।