10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

‘तू झूठी मैं मक्कार’ में श्रद्धा नहीं रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड थीं पहली पसंद, एक्ट्रेस ने इस वजह से किया था मना

Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'तू झूठा मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और 8 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले इस फिल्म के लिए श्रद्धा नहीं बल्कि रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड को चुना गया था।

2 min read
Google source verification

image

Shaitan Prajapat

Mar 11, 2023

Tu Jhoothi Main Makkaar: Not Shraddha Kapoor But Deepika Padukone Was First Choice Opposite Ranbir Kapoor, Know why actress rejected

Tu Jhoothi Main Makkaar: Not Shraddha Kapoor But Deepika Padukone Was First Choice Opposite Ranbir Kapoor, Know why actress rejected

Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर को बॉलीवुड की अगली पीढ़ी के सुपरस्टार के रूप में देखा जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'तू झूटी मैं मक्कार' रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ काम किया है। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों से मिले-जुले रिएक्शन मिल रहे है। यही नहीं, ऋतिक रोशन सहित कुछ हस्तियां फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं। लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म में पहले श्रद्धा की जगह रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड को चुना गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया, जिसके बाद श्रद्धा कपूर को ये फिल्म मिल गई।


पहले दीपिका पादुकोण को दिया गया था फिल्म का ऑफर


बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क किया गया था। बताया जा रहा है कि निर्देशक ने पहले फिल्म में मुख्य भूमिकाओं के लिए रणबीर कपूर और अजय देवगन को साइन किया था। फिल्म उस समय तक अनटाइटल्ड थी।


अजय देवगन ने छोड़ी फिल्म


हालांकि, अजय ने किन्ही अज्ञात कारणों से यह फिल्म छोड़ दी। जिसके बाद फिल्म निर्माता ने स्क्रिप्ट को बदल दिया और उन्होंने नई कास्टिंग के बाद एक रोम-कॉम लिखना शुरू कर दिया। दीपिका पादुकोण जिन्हें फिल्म में रणबीर के साथ लीड करने के लिए फाइनल किया गया था, उन्होंने भी अजय देवगन के बाद प्रोजेक्ट छोड़ दिया।


फैंस ने दीपिका को ट्विटर पर किया ट्रेंड


दीपिका पादुकोण के फिल्म में काम करने से इनकार करने की वजह उनके फैन्स बताए जा रहे हैं। जुलाई 2019 में यह अफवाह थी कि निर्देशक लव रंजन के घर के बाहर स्पॉट किए जाने के बाद दीपिका, रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में शामिल होंगी। इससे पहले कि निर्माता कोई आधिकारिक घोषणा करते, उनके फैंस ने ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर-श्रद्धा की मस्ती, कार्तिक आर्यन के कैमियो ने बढ़ाया मजा


फैंस ने दीपिका से कही ये बात


फैंस ने दीपिका से फिल्म से बाहर निकलने का अनुरोध किया। ट्विटर पर ट्रेंड करने और फैंस के अनुरोधों पर विचार करने के बाद, दीपिका पादुकोण ने लव रंजन के प्रोजेक्ट से खुद को दूर कर लिया और आखिरकार, श्रद्धा कपूर को यह रोल मिल गया।


शाहरुख खान के साथ पठान में दिखीं दीपिका


हाल ही में दीपिका को फिल्म 'पठान' में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म में दीपिका के कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन फिर भी फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली। इस फिल्म में दीपिका का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था। इसके अलावा करीब 4 साल बाद शाहरुख ने भी बड़े पर्दे पर वापसी की।


रणबीर की फिल्म को मिल रहा अच्छा फायदा


वहीं, बात करें फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' की तो इस फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया है। होली और धूलवाड़ी की छुट्टियों ने फिल्म को अच्छा फायदा पहुंचाया है। रणबीर और श्रद्धा के साथ, फिल्म में डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। बतौर अभिनेता बोनी कपूर की यह पहली फिल्म है।

यह भी पढ़ें: झूठी श्रद्धा कपूर दिलफेंक आशिक रणबीर कपूर, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'तू झूठी मैं मक्कार' ने की कितनी कमाई