7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tu Jhoothi Main Makkaar Twitter Review: ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर-श्रद्धा की मस्ती, कार्तिक आर्यन के कैमियो ने बढ़ाया मजा

Tu Jhoothi Main Makkaar Twitter Review: निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की दमदार मस्ती के साथ फिल्म में मिलेगा कार्तिक आर्यन का लाजवाब कैमियो का मजा। फैंस को रणबीर-श्रद्धा की रोमांटिक जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और लोग लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय शायर कर रहें हैं।

2 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Mar 08, 2023

tu_jhooti_mai_makkar_twitter_review.jpg

Tu Jhoothi Main Makkaar Twitter Review

TJMM: फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' पूरी तरह से एक रॉम-कॉम एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म (Tu Jhoothi Main Makkaar Twitter Review) में रणबीर कपूर को देखकर सभी को उनकी और दीपिका की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के बनी का किरदार याद आ गया। इस फिल्म में भी रणबीर कपूर का रोल बेहद शानदार है। पूरी फिल्म में रणबीर का चॉकलेटी लव बवॉय स्टाइल लोगों को बोहद पसंद आ रहा है। तो वही फिल्म में श्रद्धा कपूर बेहद ग्लैमरस और इंडिपेंटेंड नजर आई है। फिल्म की कहानी आजकल के नए कपल्स पर बेस्ड है। जिनके लिए रिलेशनशिप में धुसना आसान है, उसमें से निकलना मुश्किल, रिश्ता जोड़ना आसान है, तोड़ना मुश्किल। इसी तोड़ने और जोड़ने के बीच चलती है लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार'। फिल्म की कहानी की बात करें तो एक अमीर हैंडसम और बेखौफ लड़का और एक इंडिपेंडेंट और खूबसूरत लड़की मिलते हैं, दोनों में प्यार होता है, परिवार राजी हो जाते हैं और बात शादी तक पहुंच जाती है। अब इस लव स्टोरी में निर्देशक डालते हैं थोड़ा ट्वीस्ट और लाते हैं थोड़ा सा ड्रामा और बन जाती है ढाई घंटे की पूरी फिल्म।


लव रंजन की फिल्म में उन्होंने पहली बार कार्तिक आर्यन को लीड रोल में ना लेकर रणबीर कपूर को लिया है। इस फिल्म (TJMM) में 'रणबीर कपूर' (Ranbir Kapoor) और 'श्रद्धा कपूर' (Shraddha Kapoor) की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आएगी।

यह भी पढ़ें : 42वें दिन पठान की धूम, शाहरुख की फिल्म को टक्कर दे सकती है रणबीर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार'

फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले हैं। बता दें कि यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म कही जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग बीते रविवार से ही चोलू हो गई थी और एडवांस बुकिंग में यह फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। 'शाहरुख खान' (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathaan) के बाद होली के त्योहार के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म अपना कुछ रंग दिखा पाए। यकीनन फिल्म का क्लाइमैक्स (TJMM Crazy Climax) लोगों को जरूर पसंद आएगा।


सिनेमाघरों में इस वक्त 'पठान' (Pathan) का जबरदस्त हल्ला है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने शानदार कमबैक किया है। फिल्म पठान धड़ाधड़ कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। 42वें दिन पठान का कुल (हिंदी, तमिल और तेलुगू) कलेक्शन 545 करोड़ रुपए हो गए है। तो वहीं फिल्म पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050 करोड़ रुपए हो गया है। बहरहाल, 'कार्तिक आर्यन' (Kartik Aaryan) की फिल्म को लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तय करेगा कि फिल्म आगे कितने दिन और धमाल मचा पाएगी।

यह भी पढ़ें : Movie Review: रॉम-कॉम एंटरटेनर फिल्म है 'तू झूठी मैं मक्कार', रणबीर श्रद्धा कपूर की जोड़ी लाजवाब