
TJMM worldwide: 8 मार्च होली के दिन रिलीज हुई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Main Makkar) को रिलीज हुए कुल 8 दिन ही हुए है। फिल्म अभी से बंद डब्बे में जाती नजर आ रही है। तो वहीं फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रणबीर और श्रद्धा की जमकर खिल्ली उड़ रही है। लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर का चार्म अब खत्म हो गया है। इन दोनों ही स्टार्स ने कुछ ज्यादा ही ओवर एक्टिंग की है, जो किसी के गले नहीं उतर रही है। क्योंकि यूजर्स का कहना है कि जितनी अच्छी जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र फिल्म में लगी थी, इसकी बराबरी कोई और नहीं कर सकता। जहां एक ओर रणबीर-श्रद्धा के फैंस को उनकी यह अतरंगी जोड़ी बेहद पसंद आई है, वहीं दूसरी तरफ लोग इंटरनेट पर श्रद्धा-रणबीर को उनकी जोड़ी को लेकर ट्रोल कर रहें हैं। तू झूठी मैं मक्कार ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत में इस फिल्म ने 15.73 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के आठवें दिन के आंकड़े भी आ गए हैं।
रणबीर-श्रद्धा की फिल्म (Tu Jhoothi Main Makkar Collection) ने रिलीज के सातवें दिन तक 83.31 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुरूआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने अपने आठवें दिन भारत में 5.60 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी आठ दिनों में फिल्म (Tu Jhoothi Main Makkar Collection Day 8) अब तक कुल 87.91 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।
कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि रणबीर-श्रद्धा के फैंस का यह फिल्म भरपूर मनोरंजन कर रही है। हालांकि जिन्हें रणबीर-श्रद्धा की जोड़ फेक लग रही है, उनके लिए फिल्म के आंकड़े भी मायने नही रखते हैं। फिल्म का कलेक्शन ग्राफ लगातार नीते गिरता जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म का प्रदर्शन और भी ज्यादा खराब होने वाला है। तो वहीं कुछ क्रिटिक्स का कहना है कि कुछ हफ्तों में फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ पार कर लेगी।
'रणबीर कपूर' (Ranbir Kapoor) 'श्रद्धा कपूर' (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' (TJMM) अब 'शाहरुख खान' (Shah Rukh Khan) की 'पठान' (Pathaan) के सामने और कितने दिन टिक पाती है यह तो आने वाले आंकड़े ही तय करेंगे। तो वहीं 17 मार्च को 'रानी मुखर्जी' (Rani Mukherji) की फिल्म 'मिसेज तटर्जी विस नॉर्वे' (Mrs Chatterjee Vs Norway) रिलीज से पहले ही फिल्म (TJMM worldwide) को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' (Animal) में नजर आएंगे। तो वहीं श्रद्धा फिल्म 'नो मीन्स नो' (No Means No) में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: 50वें दिन पठान की सुनामी, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म ने रचा इतिहास
Updated on:
16 Mar 2023 05:27 pm
Published on:
16 Mar 2023 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
