
vishal karwal with indoesian model
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे विशाल करवाल को कौन नहीं जानता। कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके विशाल इन दिनों सीरियल 'द्वारिकाधीश- भगवान श्री कृष्णा' का रोल अदा करते दिखाई दे रहे हैं। खबर आ रही है की इंडोनेशिया की गेब्बी वेस्ता नाम की एक लड़की खुद को विशाल की गर्लफ्रेंड बता रही हैं। हाल में उन्होंने विशाल का एक बैडरूम वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया। इस वीडियो में विशाल बिना कपड़ों के बैड पर लेटे कॅफी पी रहे हैं।
इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन भी डाला है। उनका कहना है की वे 2 साल से विशाल को डेट कर रही हैं।
जब इस बारे में विशाल से पूछा गया तो उन्होंने उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया की पिछले हफ्ते वह इंडोनेशिया में ही थे। लेकिन इंडिया आने के बाद उन्हें इस खबर का पता चला जो पूरी तरह गलत है। इस बात की खबर उन्हें एक इंडोनेशियन फ्रेंड से पता चली।
इस वीडियो के साथ ही गेब्बी वेस्ता ने विशाल की फोटोज भी अपने अकाउंट पर अपलोड की साथ ही। खबर तो ये भी है की विशाल को गेब्बी वेस्ता ने पूरे इंडोनेशिया में फेमस कर दिया है। वहां के एक टीवी शो में भी उनकी और विशाल की बाते हो रही हैं।
बता दें विशाल अब तक बारात कंपनी और 1920 लंदन नाम की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
Published on:
31 Aug 2017 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
