बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर को उनकी बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। रिएलिटी शोज में किसी की भी बोलती बंद कर देने वाली किरण का आज जन्मदिन है। किरण का जन्म 14 जून, 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में एक सिख परिवार में हुआ था। किरण ने फिल्मों के अलावा टीवी के कई रिएलिटी शोज में बतौर जज की कुर्सी संभाली है। किरण ने बॉलीवुड एक्टर से अनुपम खेर से दूसरी शादी की है। आइए जानते हैं किरण की जिंदगी से जुड़ी कई अनसुनी बातें।