बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किरण खेर का आज 63वां जन्मदिन है। किरण बॉलीवुड में मां के किरदार के लिए पहचानी जाती हैं। 'वीर-जारा', 'देवदास', 'कर्ज', 'मैं हूं ना', 'दोस्ताना', 'कभी अलविदा ना कहना', 'फना', 'अजब गजब लव' उनकी प्रमुख फिल्में हैं। छोटे पर्दे के रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टेलेंट' में जज के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। किरण चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद भी हैं।