28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उस दिन होटल में विवेक ओबेरॉय ने किया था कुछ ऐसा, हमेशा के लिए दूर हो गई थीं ऐश्वर्या

पीएम मोदी की बायोपिक को लेकर विवेक ओबेरॉय को ट्रोल किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
vivek oberoi and Aishwarya

vivek oberoi and Aishwarya

अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म एक बायोपिक है जो कि पीएम नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर विवाद शुरू हो गए हैं। विवेक को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। ज्ञातव्य है कि विवेक बॉलीवुड में ज्यादा नाम नहीं कमा सके। उनके कॅरियर पर एक विवाद के बाद लगभग ब्रेक से लग गए थे। बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान की फिल्म का एक गाना भी शामिल किया जा रहा है। सलमान और विवेक के बीच अभिनेत्री ऐश्वर्या की वजह से विवाद हुआ था।

ऐश्वर्या का नाम पहले सलमान खान से जुड़ा था। उनके अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। रिपोर्ट के अनुसार बाद में सलमान से परेशान होकर ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय से दोस्ती कर ली थी। हालांकि ऐश्वर्या ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। बाद में ऐश्वर्या ने विवेक से भी दूरियां बना ली थी।

काफी विवादों के बाद जब ऐश्वर्या, सलमान से दूर हुईं तो उनकी दोस्ती विवेक ओबेरॉय से हो गई। दोनों ने फिल्म 'क्यों हो गया न' में साथ किया और धीरे—धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। उस वक्त हर फंक्शन में ऐश्वर्या और विवेक को साथ स्पॉट किया जाता था।

एक बार विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इसके बाद ऐश ने भी विवेक का साथ छोड़ दिया। ऐश ने स्पष्ट किया कि उनका इन सब से कोई लेना देना नहीं है। ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। इसके बाद ऐश की तरह विवेक के हाथों से भी फिल्मों के आॅफर निकलने लगे।