1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 साल बाद करिश्मा कपूर की शादी से श्रीदेवी का यह वीडियो हुआ वायरल,करती दिखीं ये काम

वीडियो में जाह्नवी (Janhvi kapoor) को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वह अपनी धुन में इधर-उधर घूमती दिख रही हैं।

2 min read
Google source verification
Sridevi

Sridevi

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma kapoor) की शादी का है। बता दें कि करिश्मा ने वर्ष 2003 में संजय कपूर से शादी की थी। हालांकि साल 2016 में ये कपल अलग हो गया था। अब इनकी शादी से श्रीदेवी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में नन्ही जाह्नवी कपूर भी नजर आ रही हैं।

मेहंदी लगवाती नजर आईं श्रीदेवी:
बता दें कि वीडियो करिश्मा की मेहंदी सेरेमनी का है। इसमें श्रीदेवी भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। साथ ही वीडियो में 6 साल की नन्ही जाह्नवी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में जाह्नवी को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। वह अपनी धुन में इधर-उधर घूमती दिख रही हैं।

फैंस हुए भावुक:
इस वीडियो के वायरल होने के बाद श्रीदेवी के फैंस अपनी चहेती अभिनेत्री को याद कर भावुक हो रहे हैं। बता दें कि पिछले साल 24 फरवरी को दुबई के होटल में श्रीदेवी की मौत हो गई थी। श्रीदेवी की मौत से उनके फैंस भी सदमे में चले गए थे।

13 साल तक चली शादी करिश्मा-संजय की शादी:
बता दें कि संजय और करिश्मा की शादी लगभग 13 साल तक चली थी। दोनों ने वर्ष 2016 में तलाक ले लिया था। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं समायरा और कियान। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी मां करिश्मा कपूर के पास है।