
उर्फी जावेद और शाहिद कपूर
Uorfi Javed Shahid Kapoor: उर्फी जावेद ने शाहिद कपूर को लेकर ऐसा स्टेटमेंट दिया जिसे सुनकर शाहिद हैरान हो जाएंगे। दरअसल, हाल ही में उर्फी ने आई दीवा से बात की है। इस दौरान उर्फी से पूछा गया कि क्या वह ऐसा कुछ सोचती हैं जो उनके मन में हो और वो सच नहीं, किसी को लेकर वह कुछ सोचती हों?
इस पर उर्फी कहती हैं, “मैं शाहिद कपूर से शादी कर चुकी हूं अपने ख्यालों में।” उर्फी की बात सुनकर होस्ट भी हंसने लगती है। उर्फी से जब पूछा गया कि वह किसी को डेट कर रही हैं तो उर्फी ना करती हैं। जब होस्ट उर्फी की बात नहीं मानती तो इसके बाद उर्फी उन्हें मजेदार जवाब देती हैं।
जानिए उर्फी किसे डेट कर रही हैं
उन्होंने कहा, “यार देखो इंस्टाग्राम पर कौनसे पोस्ट चल रहे हैं किसी की शादी हो रही है, कोई प्रपोजल की फोटो डाल रहा है कोई प्रेग्नेंसी की तो अगर मेरा होगा तो मैं इंस्टाग्राम पर डालूंगी ही, कितने लाइक्स मिलेंगे ये पता नहीं लेकिन नहीं हैं। कोई वैसा मिलता भी नहीं है।” इसी दौरान वो कहती हैं, “सारे भारत के लोग मेरे भाई-बहन हैं तो मुझे किसी विदेशी से शादी करनी होगी।”
शादी से पहले बच्चा पैदा करेंगी उर्फी
उर्फी आगे कहती हैं, “देखो मैं तो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाऊंगी। मैं जैसे ही रिलेशनशिप में आउंगी तो लड़के से कहूंगी कि चलो कुछ तूफानी करेंगे। पहले प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करेंगे फिर शादी। लेकिन फिर बात वही आती है कि लड़का ही नहीं मिल रहा।”
उर्फी जावेद उन सेलेब्स में से एक हैं जो किसी भी मुद्दे या किसी भी इंसान के बारे में बोलने से झिझकती नहीं हैं। उर्फी के बेबाक अंदाज की वजह से ही वह सुर्खियों में रहती हैं। कई बार वह इस वजह से ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं हालांकि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता।
Updated on:
15 Sept 2023 05:43 pm
Published on:
15 Sept 2023 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
