1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Urvashi Rautela ने चुराया TED स्पीच! ट्रोलर्स बोले – ‘काम ढूंढो चोरी करना अच्छी बात नहीं..’

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में अब उन पर TEDx स्पीच चुराने का भी आरोप लगा है, जिसको लेकर अब यूजर्स उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Singh Yadav

•

Updated: 16 Oct 2022, 10:14 AM IST

Urvashi Rautela ने चुराया TED स्पीच

Urvashi Rautela ने चुराया TED स्पीच

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) काफी समय से भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर बयान देने और हाल में दिल टूटे जैसे पोस्ट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस पर TEDx स्पीच चुराने का भी आरोप लगा है, जिसको लेकर वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही है। इतना ही नहीं यूजर्स उनको खूब खरी-खोटी सुना रहे है और उनका खूब मजाक भी उड़ा रहे हैं। दरअसल, इस महीने की शुरुआत में उर्वशी रौतेला का TEDx वीडियो सामने आया था। हालांक, तब ज्यादा कुछ नहीं हुआ था, लेकिन अब एक्ट्रेस पर स्पीच चोरी करने के आरोप लग रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 'उन्होंने TEDx टॉक में दी अपनी स्पीच को कॉपी किया है'।

वहीं एक और यूजर का कहना है कि 'उर्वशी को काम की तलाश करनी चाहिए कोई उनको बताए कि चोरी करना गलत बात होती है'। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि 'उनके पास काम नहीं है तो खबरों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ तो करेंगी हीं'। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि उर्वशी की स्पीच इसाबेल एलेंडे, चिमामांडा न्गोजी अदिची, डेनियल एच पिंक, ब्रेन ब्राउन जैसे कई बड़े स्पीकर्स की कॉपी है।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है दब उर्वशी रौतेला चोरी का आरोप लगा है। इससे पहले भी एक्ट्रेस पर साल 2018 में पोस्ट को कॉपी करने का आरोप लगा था, जिसके बाद एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया गया था। उस समय भी उर्वशी ने अपना एक इंस्टा पोस्ट, सुपरमॉडल गीगी हदीद के पोस्ट को हुबहू कॉपी किया था। हालांकि, ट्रोल होने के बाद उनकी टीम ने इस गलत बताया था।

यह भी पढ़ें: 'Aamir Khan को रिटायरमेंट की लेने की जरूरत...', फिल्म एक्टर ने दी सलाह


बता दें कि उर्वशी रौतेला अक्सर ही किसी ने किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। कुछ दिनों से उनको ऋषभ पंत का पीछा करने और उनको लेकर तरह-तरह के पोस्ट करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसको लेकर हाल में एक्ट्रेस ने अपना एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'पहले ईरान में महसा अमीनी और अब भारत में मेरे साथ हो रहा है, मुझे स्टॉकर कहकर बुली (bully) किया जा रहा है'।

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'किसी को मेरी चिंता नहीं है और न ही मेरा कोई सपोर्ट कर रहा है। एक स्ट्रॉन्ग महिला वही होती है, जो गहराई से महसूस करती है और खूब प्यार करती है। उसकी हंसी की तरह उसके आंसू भी खूब बहते हैं। वह कोमल और शक्तिशाली दोनों है, व्यावहारिक और आध्यात्मिक दोनों है। वह दुनिया के लिए एक तोहफा है'।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ मूवी 'Kantara' को लेकर Prabhas ने किया पोस्ट!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़