शेयर किए गए वीडियो में उर्वशी रौतेला साड़ी और एनबीके ब्लू शर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। दोनों एक कपल की तरह ही 'दबीबी दबीबी' गाने पर डांस कर रहे हैं। इसी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “अंकल आंटी को फोर्स कर रहे हैं।” दूसरे ने लिखा, “उसे बहुत अच्छे से पता है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड से ज्यादा ताकतवर है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अपना स्टेटस गिराकर रहेगी।” बता दें, उर्वशी रौतेला के वीडियो शेयर करते ही वायरल हो गया। इस पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।