25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उर्वशी रौतेला ने किया गुरु रंधावा का मेकअप, सिंगर बोले- पैसे काटो.. देखें वीडियो

उर्वशी रौतेला ने सिंगर गुरु रंधावा का मेकअप करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वहीं उर्वशी रौतेला ने व्हाइट कलर की ड्रेस में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 23, 2021

urvashi.png

Guru Randhawa and Urvashi Rautela

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उर्वशी का बहुत जल्द एक नया म्यूजिक वीडियो आने वाला है। सिंगर गुरू रंधावा के गाने हम तो 'डूब गए उनके प्यार में' 30 अप्रैल को रिलीज होगा।

व्हाइट ड्रेस में उर्वशी ने ढाया कहर

इस गाने को शूट करने के दौरान उर्वशी ने खूब मस्ती भी की जिसकी झलक वो अपने इंस्टाग्राम पर दिखाती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने व्हाइट कलर की ड्रेस में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। लाल रंग की कार के सामने उर्वशी पोज देते हुए दिख रही हैं।

गुरु रंधावा का उर्वशी ने किया मेकअप

वहीं इसके अलावा उर्वशी ने अपना एक और वीडियो शूटिंग सेट से शेयर किया है। जिसमें वो सिंगर गुरु रंधावा का मेकअप करती हुई दिख रही हैं। जहां उर्वशी के साथ गुरु की मस्ती भी दिखाई दे रही है। उर्वशी उनका मेकअप करती हैं उसी बीच टीम से कोई बोलता है कि उनकी आंख में गया है। गुरु भी मजाक में कहते हैं कि पैसे काटो इसके। दोनों की मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है। उर्वशी ने अपना ये वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया है। उर्वशी के फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

उर्वशी की फैन फॉलोइंग है कमाल

उर्वशी के इंस्टाग्राम पर 36.2 मीलियन फॉलोअर्स हैं। उनका ग्लैमरस अंदाज हो या फिर इंडियन फैंस को सभी अवतार में वो बहुत पसंद आती हैं। उर्वशी अपने बोल्ड वीडियो के लिए भी खूब जानी जाती हैं। वहीं उर्वशी ने अब तक कई फिल्मों में भी काम किया है। पिछले दिनों उर्वशी इंस्पेक्टर अविनाश की शूटिंग कर रही थीं जिसमें उनके साथ रणदीप हुड्डा नजर आएंगे।