5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उर्वशी रौतेला इस बायोपिक में बनेगी रणदीप हुड्डा की वाइफ, बोली यह किरदार निभाना…..

उर्वशी रौतेला इस बायोपिक में बनेगी रणदीप हुड्डा की वाइफ, बोली यह किरदार निभाना......

2 min read
Google source verification
उर्वशी रौतेला इस बायोपिक में बनेगी रणदीप हुड्डा की वाइफ, बोली यह किरदार निभाना.....

उर्वशी रौतेला इस बायोपिक में बनेगी रणदीप हुड्डा की वाइफ, बोली यह किरदार निभाना.....

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जल्द ही एक बायोपिक में रणदीप हुड्डा की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि एक बायोपिक में काम करना एक कलाकार के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण काम होता है। यह थ्रिलर सीरीज पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के जीवन की सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

जानकारी के अनुसार उर्वशी रौतेला वेब सीरीज "इंस्पेक्टर अभिनाश" में नजर आएंगी। वह इसमें रणदीप हुड्डा की पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस बारे में उर्वशी रौतेला ने कहा, "मैं रणदीप हुड्डा के किरदार की पत्नी पूनम मिश्रा की भूमिका निभा रही हूं"..... उन्होंने कहा, "बायोपिक एक्टर्स के लिए एक बड़ी चुनौती होती है, क्योंकि उन्हें कुछ भी नहीं करने के बजाय स्क्रीन पर एक वास्तविक व्यक्ति के कैरेक्टर को दिखाना होता है, ऐसे में इन किरदारों को निभाना भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है" आपको बात दें कि इस फिल्म की शूटिंग भी हाल ही शुरू हो गई है, जिसकी जानकारी और उर्वशी और रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उर्वशी रौतेला ने हाल ही साउथ की एक फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है, जो जल्द ही रिलीज होगी। इससे पहले उर्वशी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म "वर्जिन भानुप्रिया" में नजर आई थी।