सुपर 30 की शूटिंग पूरी, हुई रैपअप पार्टी:
फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी कारण हाल में इस फिल्म की टीम के लिए रैपअप पार्टी रखी गई। इस पार्टी में फिल्म से जुड़ी सारी स्टार कास्ट मौजूद रही। ऋतिक रोशन भी रैपअप पार्टी में शामिल हुए। उस दौरान उनका लुक काफी कैजुअल था। ऋतिक ने उस दौरान हरे रंग की टी-शर्ट, जीन्स, जैकेट और सर पर टोपी पहनी हुई थी।