बॉलीवुड और टॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री राधिका आप्टे अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती हैं। राधिका का जन्म 7 सितम्बर, 1985 को पुणे में हुआ था। राधिका ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से ही की थी। राधिका काफी बोल्ड अभिनेत्री हैं। वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को भी मुंह तोड़ जवाब दे देती हैं।