14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varun Dhawan की मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीर आई सामने, खास अंदाज में दिखे दूल्हे राजा

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की रस्में हुईं शुरू मेहंदी सेरेमनी से वरुण और उनके दोस्तों की तस्वीर आई सामने

2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Jan 23, 2021

varun_dhawan.jpg

Varun Dhawan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) से जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की तैयारियां अलीबाग में जोर-शोर से चल रही हैं। दोनों के परिवार वाले और दोस्त शादी के वेन्यू में पहुंच चुके हैं। इस बीच वरुण की शादी की सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आई है।

सारा अली खान ने खुले आसमान के नीचे बिकनी में दिए जबर पोज, वायरल हो रहे फोटोज

कहा जा रहा है कि ये तस्वीर वरुण और नताशा की मेहंदी सेरेमनी (Varun & Natasha Mehendi Ceremony) की है। इस तस्वीर को वरुण के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में वरुण धवन अपने भाई वरुण धवन, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता-पजामा और जैकेट पहन रखा है। साथ ही उन्होंने सनग्लासेस लगा रखे हैं। उनका पूरा लुक बेहद ही आकर्षक लग रहा है।

महिमा चौधरी ने Subhash Ghai पर लगाया था बड़ा आरोप, एक्ट्रेस को धोना पड़ा कई फिल्मों से हाथ

तस्वीर में सभी लोग काफी खुश लग रहे हैं। बता दें कि शनिवार को वरुण धवन द मैंशन हाउस पहुंचे। यहां वरुण और नताशा शादी करेंगे। वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी 2020 में ही होने वाली थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह शादी का प्लान का कैंसिल करना पड़ा। बताते चलें कि वरुण और नताशा छठी क्लास से दोस्त है। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। दोनों को कई बार कैमरे के सामने स्पॉट किया गया है।